Rajat Dalal Health Update: रियलिटी शोज अक्सर प्रतियोगियों के लिए चैलेंजिंग होते हैं और कई बार इन टास्क के दौरान चोटें भी लग जाती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल के साथ हुआ, जो इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में भाग ले रहे हैं। शो के दौरान एक फिजिकल टास्क करते समय रजत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
रजत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें घायल अवस्था में देखा जा सकता है। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए और कमेंट सेक्शन में उनके स्वास्थ्य को लेकर सवालों की लाइन लग गई।
‘द 50’ शो में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, और उनमें से एक रजत दलाल भी हैं। अस्पताल से साझा की गई जानकारी और वीडियो में रजत ने बताया कि उनकी चोट शो के पहले फिजिकल टास्क के दौरान लगी थी।
रजत ने कहा, “सब पूछ रहे हैं कि हुआ क्या है। 50 के पहले दिन के शूट पर मेरे टेंडन में 2.8 सेमी का टियर हुआ था, जो बाद में एक टास्क के दौरान बढ़कर 3 सेमी हो गया।” उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत से ही सर्जरी ही उनका एकमात्र समाधान था।
रजत ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया, “शो की कमिटमेंट थी और मेरा मन भी नहीं था छोड़ने का, इसलिए पहले शो पूरा किया। अब आखिरकार मुझे जिस डॉक्टर के पास सर्जरी करानी थी, वहां डेट मिल गई।”
उन्होंने आगे कहा, “आज सर्जरी हुई और सफल रही।” रजत की चोट ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया था, लेकिन अब सर्जरी की सफलता और उनके स्वास्थ्य अपडेट के साथ फैंस ने राहत की सांस ली है। सभी उनकी जल्द स्वस्थ होकर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।