Kuberaa OTT Release : साउथ इंडस्ट्री के टैलेंटेड स्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्म 'कुबेरा' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होते ही शानदार रिस्पॉन्स बटोर लिया है. फैन्स का क्रेज ऐसा है कि सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं. लेकिन जो लोग अब तक सिनेमाघर नहीं पहुंच पाए हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
फिल्म 'कुबेरा' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर प्राइम वीडियो और फिल्ममेकर्स के बीच करीब 50 करोड़ रुपये की डील फाइनल हुई है. यानी अब ये फिल्म बड़े पर्दे के बाद डिजिटल स्क्रीन पर भी दर्शकों को एंटरटेन करने को तैयार है.
हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि जल्द ही लोगों को घर बैठे इस बिग बजट फिल्म का मजा मिलेगा.
फिल्म 'कुबेरा' को डायरेक्ट किया है शेखर कमुला ने, जो अपनी कंटेंट ड्रिवन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में धनुष के साथ साउथ के मेगास्टार नागार्जुन और फैन फेवरेट रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक्टिंग से लेकर कहानी तक, 'कुबेरा' हर पहलू में लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है.
20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. ओटीटी पर आने की खबर ने उन फैन्स को और भी एक्साइटेड कर दिया है, जो थिएटर जाकर फिल्म नहीं देख पाए थे.
अगर आपने 'कुबेरा' देखी है, तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको फिल्म कैसी लगी और अगर नहीं देखी है, तो ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कीजिए – क्योंकि ये फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए!