Logo

सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ऐसा व्हाइट सॉस पास्ता, जो हर किसी को बना दे दीवाना!

White Sauce Pasta Recipe : घर पर व्हाइट सॉस पास्ता बनाना अब आसान है! कुछ बेसिक सामग्री जैसे पास्ता, दूध, मैदा, चीज और हर्ब्स की मदद से आप रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता बना सकते हैं. ये रेसिपी खासतौर पर बच्चों और फैमिली के लिए परफेक्ट है.

👤 Samachaar Desk 21 Jun 2025 08:31 AM

White Sauce Pasta Recipe : बाजार से मंहगा पास्ता लाना अब जरूरी नहीं! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के फेवरेट इस क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता को आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते हैं. जानिए वो आसान सी रेसिपी जो हर बार दे परफेक्ट टेक्सचर और जायका.

व्हाइट सॉस पास्ता का स्वाद जितना क्रीमी और रिच होता है, उतनी ही इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है. खासकर वीकेंड या खास मौकों पर जब कुछ हटकर खाना हो, तब ये एक परफेक्ट चॉइस बन जाता है.

सामग्री जो हर किचन में मौजूद होती है

200 ग्राम सूखा पास्ता (पैने, पेन या मैकरोनी कोई भी) 2 बड़े चम्मच मक्खन 2 बड़े चम्मच मैदा 2 कप फुल क्रीम दूध (गर्म किया हुआ) 1/2 कप कद्दूकस किया मोजेरेला चीज़ 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक 1/2 चम्मच मिक्स हर्ब्स (ओरेगानो, थाइम, बेसिल) 2-3 बारीक कटे लहसुन की कलियां (वैकल्पिक) 1/4 कप उबली हुई सब्जियां (मक्का, गाजर, शिमला मिर्च) थोड़ा सा तेल

स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी उबालें. उसमें थोड़ा नमक और कुछ बूंद तेल डालें. अब पास्ता डालकर उसे अल-डेंटे (हल्का नरम) तक उबालें. उबालने के बाद छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें.

एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गर्म करें. अब उसमें मैदा डालें और 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. ध्यान रखें कि रंग हल्का सुनहरा रहे, जले नहीं. अब धीरे-धीरे दूध डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.

जब सॉस गाढ़ा होने लगे, उसमें चीज डालें और चलाएं जब तक पूरी तरह से पिघल न जाए. अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और मिक्स हर्ब्स डालें. स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए आप इसमें हल्का भुना हुआ लहसुन भी मिला सकते हैं.

इस तैयार सॉस में पहले से उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो उबली हुई सब्जियां भी इस स्टेज पर डाल सकते हैं. 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सॉस पूरी तरह से पास्ता में समा जाए.

गरमागरम व्हाइट सॉस पास्ता को प्लेट में निकालें. ऊपर से थोड़ा और चीज और मिक्स हर्ब्स छिड़कें. चाहें तो थोड़ा चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं. चाहें तो साथ में गार्लिक ब्रेड सर्व करें.

छोटी टिप्स, जो बना देंगी बड़ा फर्क:

दूध हमेशा गुनगुना डालें ताकि सॉस स्मूद बने. चीज डालते समय आंच बहुत तेज न हो वरना सॉस फट सकता है. सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाएं नहीं, वरना वो सॉस में अपना रंग और स्वाद खो देंगी.