Logo

भारत में बैन, पाकिस्तान में रिलीज! दिलजीत की 'सरदार जी 3' पर उठे गंभीर सवाल, कही ऐसी बात

‘सरदार जी 3’ हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवादों में घिरी, भारत में बैन, दिलजीत ने सफाई दी- बोले हालात पहले सामान्य थे, मेकर्स को हो रहा नुकसान.

👤 Samachaar Desk 25 Jun 2025 11:21 AM

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही चर्चा और विरोध का विषय बन चुकी है. ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की झलक दिखते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. भारत में फिल्म की रिलीज पर बैन लग चुका है और मेकर्स अब इसे विदेशों में रिलीज करने की तैयारी में हैं.

हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर सख्त बैन लागू किया है. ऐसे में दिलजीत की फिल्म में हानिया की मौजूदगी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. ये कदम लोगों को राष्ट्रविरोधी लग रहा है और सोशल मीडिया पर "बॉयकॉट दिलजीत" जैसे ट्रेंड तेजी से फैल रहे हैं.

दिलजीत की सफाई

BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने पहली बार इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा- जब ये फिल्म बनी थी तब सिचुएशन सब ठीक थी... हमने इसे फरवरी में शूट किया था. बाद में हालात बदल गए, जो हमारे हाथ में नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रोजेक्ट किसी भी राजनीतिक तनाव के पहले का है और मेकर्स को अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

मेकर्स ने करोड़ों लगाए हैं, इसलिए विदेश में रिलीज जरूरी

दिलजीत ने कहा कि फिल्म के निर्माताओं ने इसमें बहुत निवेश किया है और अब वो उनका सपोर्ट करते हैं कि फिल्म को जहां संभव हो, वहां रिलीज किया जाए.

उनका ये बयान ये दर्शाता है कि फिल्म को बिजनेस लॉस से बचाने की कोशिश की जा रही है.

फिल्म वर्कर्स यूनियन का गुस्सा

फिल्म वर्कर्स यूनियन (FWICE) ने भी दिलजीत पर बैन लगाने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि एक भारतीय कलाकार द्वारा पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करना देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. FWICE इसे गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील कदम मान रहा है.

‘सरदार जी 3’ में ये सितारे भी आएंगे नजर

विवादों के बीच, फिल्म में हानिया आमिर के साथ-साथ नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी जैसे कई बड़े चेहरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. लेकिन फिलहाल, पूरी चर्चा फिल्म की स्टारकास्ट से हटकर इसके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव पर केंद्रित हो गई है.