Logo

फराह खान का खुलासा फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में जैकी श्रॉफ को स्क्रिप्ट की नहीं, सिर्फ इस चीज की थी मांग!

Farah Khan On Jackie Shroff: फराह खान ने खुलासा किया कि फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए जब वे जैकी श्रॉफ के पास स्क्रिप्ट लेकर गईं, तो उन्हें कहानी से ज्यादा किसी और बात में दिलचस्पी थी. ये किस्सा फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टर विजय वर्मा के साथ बातचीत

👤 Samachaar Desk 18 May 2025 10:15 AM

Farah Khan On Jackie Shroff: फराह खान ने हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो जैकी श्रॉफ को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की स्क्रिप्ट सुनाने गईं, तो जैकी को कहानी से ज्यादा दिलचस्पी इस बात में थी कि उन्हें फिल्म में क्या पहनना है और उनका लुक कैसा होगा. फराह ने हंसते हुए कहा, 'मैंने कहा कि तीन मिनट में स्टोरी सुना देती हूं, लेकिन उन्होंने जवाब दिया – मुझे बस ये बताओ कि पहनना क्या है.'

फराह ने बताया कि स्क्रिप्ट समझाने में तो तीन मिनट लगे, लेकिन जैकी के स्टाइल और लुक पर चर्चा करने में पूरा एक घंटा चला गया. फिल्म एक कॉमेडी थी, लेकिन जैकी के आउटफिट और लुक को लेकर बिल्कुल प्रोफेशनल मॉडल जैसे थे.

स्टाइल आइकन हैं जैकी श्रॉफ

फराह ने मजाक में कहा कि जैकी श्रॉफ के लिए स्क्रिप्ट मायने नहीं रखती, उनका स्टाइल ही असली कहानी होता है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि जग्गू दादा का यूनिक और बिंदास अंदाज बॉलीवुड में उन्हें सबसे अलग बनाता है.

विजय वर्मा के साथ किचन में फराह

ये किस्सा फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जहां वे एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आईं. दोनों ने मिलकर डोसा बनाया और विजय के नए घर, करियर और फैशन को लेकर ढेर सारी बातें कीं.

फराह ने जब विजय से पूछा कि वो फैशन में किसे फॉलो करते हैं, तो विजय ने जवाब दिया, 'शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ.' उन्होंने बताया कि शाहरुख का कैजुअल लेकिन चार्मिंग अंदाज और जैकी का एक्सपेरिमेंटल लुक हमेशा से उन्हें इंप्रेस करता रहा है.

हैप्पी न्यू ईयर की कहानी  

‘हैप्पी न्यू ईयर’ एक डांस और हीरा चोरी पर आधारित कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. जैकी श्रॉफ ने फिल्म में मेन विलेन का रोल प्ले किया था.

फराह के खुलासे से साफ है कि जैकी श्रॉफ का स्टाइल केवल रील लाइफ तक सीमित नहीं है – वो रियल लाइफ में भी पूरी तरह से फैशन के राजा हैं. उनके लिए किरदार से पहले लुक आता है और शायद यही वजह है कि वो आज भी फैशन के मामले में यूथ आइकन हैं.