Logo

अर्जुन कपूर ने किया ऐसा पोस्ट, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए, सोशल मीडिया पर मची खलबली!

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट और मां मोना कपूर के लिए भावुक संदेश शेयर किया.

👤 Samachaar Desk 16 Feb 2026 05:57 PM

Arjun Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों की तुलना में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. उनका एक्टिंग करियर दस साल से ज्यादा का है, लेकिन ये करियर हमेशा सफलता की ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच पाया. अर्जुन को सबसे ज्यादा ध्यान मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिश्ते के कारण मिला. दोनों ने करीब छह साल तक डेट किया, लेकिन साल 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

अर्जुन कपूर अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अक्सर लोगों के निशाने पर रहते हैं. उनके पोस्ट पर कई बार मीम्स बनाए जाते हैं और उन्हें ट्रोल किया जाता है. साल 2025 में भी अर्जुन को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. इतने दबाव के बाद उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन बंद कर दिए थे.

अर्जुन का क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा- अगर आप चलते रहेंगे, तो आपको पछतावा कभी नहीं होगा. अगर आप हार मान लेंगे, तो पछतावा आपको जरूर होगा. हालांकि, उन्होंने साफ नहीं किया कि ये संदेश किस बारे में था. इसके अलावा, उन्होंने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी.


मां की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक पोस्ट

कुछ दिन पहले अर्जुन ने अपनी मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे मां, आज आपको बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं. हाल ही में जिंदगी मेरे लिए थोड़ी कठिन रही है, लेकिन कोई बात नहीं. आपने मुझे सिखाया कि मुश्किलों का सामना गरिमा और हिम्मत के साथ हमेशा करना चाहिए. हम दोनों मिलकर इससे बाहर निकलेंगे. जल्दी ही आपसे मिलूंगा और एक दिन आपका बर्थडे साथ में मनाएंगे. आपका बेटा अर्जुन.