Logo

1 November Ka Rashifal: कौन सी राशि चमकाएगी किस्मत, किसे रखनी होगी सावधानी?

1 नवंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। मेष राशि वालों को मान-सम्मान और उन्नति के मौके मिलेंगे, जबकि वृषभ राशि को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

👤 Saurabh 01 Nov 2025 08:24 AM

1 November Ka Rashifal: आज का दिन देवउठनी एकादशी के बाद का पहला शनिवार है, जो ज्योतिषीय रूप से बेहद खास माना जा रहा है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाली है। कुछ राशि वालों के लिए यह दिन धन, सम्मान और तरक्की के अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को संयम और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ और किसे करनी होगी सतर्कता।

Aries (मेष राशि)

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और तरक्की के योग हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। धन लाभ संभव है, लेकिन प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

Taurus (वृषभ राशि)

आज दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। किसी अधूरे काम की पूर्ति से राहत मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और साथी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Gemini (मिथुन राशि)

आपका भाग्य आज साथ देगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी के साथ-साथ किसी और स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। निवेश किया गया धन लाभदायक रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Cancer (कर्क राशि)

आज के दिन धन और संपत्ति से जुड़ा लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कानूनी विवाद का समाधान मिलेगा। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा, पर वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Leo (सिंह राशि)

व्यापारियों और प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। भाग्य साथ देगा और नई योजनाएं सफलता देंगी। छात्रों को सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

Virgo (कन्या राशि)

आज तनाव और परेशानी रह सकती है। कुछ काम पूरे न होने से मन उदास रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी की बातों में आकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। पढ़ाई या करियर पर फोकस बनाए रखें।

Libra (तुला राशि)

भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि सेहत में हल्की गिरावट संभव है। कानूनी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

Scorpio (वृश्चिक राशि)

परिवार में पुराने मनमुटाव खत्म होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

Sagittarius (धनु राशि)

आज करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं। परिवार में हल्की टेंशन रह सकती है, लेकिन धैर्य रखें। छोटी यात्रा संभव है। उधार दिए पैसे की वापसी में देरी हो सकती है।

Capricorn (मकर राशि)

आज परिवार और कार्य दोनों में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई आय के स्रोत बन सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को सम्मान या पदोन्नति मिल सकती है।

Aquarius (कुंभ राशि)

कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी और खर्च में संतुलन रखें। प्रेम जीवन में सुधार के लिए प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Pisces (मीन राशि)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। धन लाभ के साथ खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, पर विरोधियों से सावधान रहें। कानूनी मामलों में फंसे रहने की संभावना है।