पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह संसद में भाषण देते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका बोलने का अंदाज इतना नाटकीय था कि लोग उसे सीरियस भाषण से ज्यादा एक थिएटर एक्ट समझ बैठे.
सोशल मीडिया यूजर्स को बिलावल का ये भाषण देखकर सीधा टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के फेमस किरदार रोशेश साराभाई की याद आ गई. किसी ने लिखा, "बिलकुल रोशेश की तरह बोल रहे हैं," तो किसी ने कहा, "ये नया मीम टेम्पलेट है, भाई!" देखते ही देखते वीडियो पर कॉमेंट्स की बारिश शुरू हो गई.
बिलावल का यह भाषण 7 मई को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हुआ था. यह भाषण भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के जवाब में था, जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बदले में किया गया. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को सस्पेंड करना भी शामिल है.
बिलावल ने इससे पहले 25 अप्रैल को सुक्कुर में एक भड़काऊ बयान देते हुए कहा था, "सिंधु हमारी थी, है और रहेगी, चाहे उसमें पानी बहे या उनका खून." इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और इसे बहुत ही भड़काऊ माना गया.
7 मई को संसद में बिलावल के सुर नरम हो गए. उन्होंने कहा, "अगर भारत शांति चाहता है, तो वो खुले दिल और सच्चाई के साथ सामने आए." लेकिन इस 'शांति भाषण' से ज्यादा चर्चा उनके अंदाज की हो रही है, जो लोगों को एक सीरियस मुद्दे पर भी हंसी का मौका दे गया.
अब बिलावल के इस भाषण के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. उनकी तुलना रोशेश से हो रही है, जो शायरी भी ऐसे ही डायलॉगबाजी में पढ़ते हैं. अब देखना ये है कि बिलावल अगली बार अपने स्टाइल को सुधारते हैं या मीम स्टार बनकर छाए रहते हैं.