अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट टाइट है, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. Google Pixel 7 अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह डिवाइस एकदम पैसा वसूल डील बन गया है.
Google Pixel 7 को भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 30,999 रुपये में मिल रहा है, यानी लॉन्च प्राइस से 48 फीसदी कम. यही नहीं, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 29,999 रुपये हो जाती है.
फ्लिपकार्ट इस फोन पर 29,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप इसकी मदद से Pixel 7 को और भी कम कीमत में पा सकते हैं. हालांकि एक्सचेंज ऑफर की उपलब्धता के लिए पहले अपने पिन कोड की जांच जरूर कर लें.
सिर्फ फ्लिपकार्ट ही नहीं, Amazon पर भी Google Pixel 7 इसी कीमत यानी 30,999 रुपये में मिल रहा है. अमेज़न भी बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की पेशकश कर रहा है, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है.
अगर आप एक भरोसेमंद ब्रांड का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 7 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है – और वो भी अब आधी कीमत में! ऑफर सीमित समय के लिए है, तो जल्दी करें.