अगर आप रेल से सफर करते हैं या जल्द यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का नया ऐप 'RailOne' आपके लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है. अब टिकट बुकिंग से लेकर खाने के ऑर्डर तक, सबकुछ सिर्फ एक ही ऐप में किया जा सकेगा.
IRCTC और CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने मिलकर 1 जुलाई को 'RailOne' सुपर ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों को कई अलग-अलग रेलवे ऐप्स से छुटकारा दिलाना है. अब Rail Connect, NTES, UTS, Rail Madad और Food on Track जैसे ऐप्स की जगह केवल RailOne काफी है.
RailOne ऐप का इंटरफेस काफी मॉडर्न और क्लीन है, जिससे यूजर को सुविधाओं तक जल्दी और आसान एक्सेस मिलती है. अब टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, खाना ऑर्डर करना आदि सभी सेवाएं एक-दो टैप में हो जाती हैं.
IRCTC ने इसे सिर्फ बुकिंग ऐप नहीं, बल्कि ट्रैवल कमांड सेंटर कहा है. इसमें Tatkal टिकट के लिए ऑटो-फिल, मल्टी-पेमेंट ऑप्शन्स, ट्रैवल इंश्योरेंस, B2B लॉजिस्टिक्स बुकिंग और ग्रीवांस रिड्रेसल जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं. यह ऐप मोबाइल स्टोरेज भी बचाएगा और समय भी.
1 नॉर्मल, तत्काल और प्रीमियम टिकट बुकिंग
2 PNR स्टेटस और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
3 प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल ट्रेन पास (UTS)
4 ट्रेन में खाना ऑर्डर करना (Food on Track)
5 शिकायत दर्ज करना (Rail Madad)
6 लॉजिस्टिक्स और फ्रेट बुकिंग
7 मल्टी-पेमेंट और ट्रैवल इंश्योरेंस
8 रियल-टाइम अलर्ट और पर्सनलाइज्ड सजेशन
1. Google Play Store या Apple App Store से RailOne ऐप डाउनलोड करें
2. अपनी IRCTC ID से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
3. होमपेज से मनचाही सेवा चुनें
4. डिटेल्स भरकर पेमेंट करें और कन्फर्मेशन पाएं
RailOne ऐप यात्रियों के लिए एक सुपर सुविधा बनकर आया है. यह भविष्य में भारतीय रेल यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, आसान और कुशल बनाने वाला है.