Logo

Facebook से पैसे कैसे कमाएं? जानें फॉलोअर्स, व्यूज और मोनेटाइजेशन की पूरी डिटेल

Facebook अब सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी बन चुका है. लेकिन यहां मोनेटाइजेशन शुरू करने के लिए जरूरी है कि आपके पेज पर कम से कम 10,000 फॉलोवर्स हों और पिछले 60 दिनों में 60,000 मिनट का वॉच टाइम हो.

👤 Samachaar Desk 02 Jul 2025 08:28 PM

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. खासकर Facebook, जो दुनिया के सबसे पुराने और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है, अब क्रिएटर्स को अच्छी कमाई का मौका दे रहा है. लेकिन सवाल उठता है Facebook से पैसे कैसे कमाए जाएं? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से ही कमाई शुरू हो जाती है? आइए इस खबर में विस्तार से समझते हैं.

क्या है Facebook का मोनेटाइजेशन सिस्टम?

Facebook का मोनेटाइजेशन Meta for Creators प्रोग्राम के तहत होता है. यह प्रोग्राम खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है जो लगातार वीडियो, Reels या अन्य कंटेंट बना रहे हैं और जिनकी ऑडियंस तेजी से बढ़ रही है. Facebook इन क्रिएटर्स को कई तरीके से कमाई करने के मौके देता है जैसे:

1 In-stream Ads (वीडियो ऐड्स)

2 Fan Subscriptions

3 Reels Bonus Program

4 ब्रांडेड कंटेंट (Brand Collaborations)

पैसे कमाने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

अगर आप वीडियो बनाते हैं और Facebook पर पोस्ट करते हैं तो आप इन-स्ट्रीम ऐड्स से कमाई शुरू कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि:

1 आपके पेज पर कम से कम 10,000 फॉलोवर्स हों.

2 पिछले 60 दिनों में 60,000 मिनट का वीडियो वॉच टाइम हो.

3 आपका कंटेंट Facebook की कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन पॉलिसी के अनुरूप हो.

क्या 1000 फॉलोवर्स पर भी कमाई होती है?

सिर्फ 1000 फॉलोवर्स होने पर Facebook आपको पैसे नहीं देता. हां, अगर आपके पास अच्छी रीच है और कोई ब्रांड आपके साथ डील करता है, तो आप स्पॉन्सरशिप के जरिए पैसे कमा सकते हैं. लेकिन Meta के आधिकारिक मोनेटाइजेशन टूल्स के लिए फॉलोवर्स और वॉच टाइम की तय लिमिट पूरी करनी ही पड़ती है.

Reels और Fan Subscriptions से भी कमाई

Facebook ने "Reels Bonus Program" भी शुरू किया है जिसमें कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स को उनके Reels की परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस मिलता है. साथ ही, Fan Subscriptions के जरिए आप अपनी ऑडियंस से मासिक सदस्यता शुल्क लेकर एक्सक्लूसिव कंटेंट दे सकते हैं.

अगर आप Facebook पर पैसे कमाना चाहते हैं, तो सिर्फ फॉलोवर्स बढ़ाना काफी नहीं है. जरूरी है कि आप नियमित, क्वालिटी और एंगेजिंग कंटेंट पोस्ट करें. Facebook की पॉलिसी को फॉलो करें और धीरे-धीरे अपनी ऑडियंस को वफादार बनाएं. मेहनत, धैर्य और सही स्ट्रैटेजी से Facebook आपके लिए एक कमाई का मजबूत ज़रिया बन सकता है.