Logo

अब Tweet के साथ Payments भी, X App पर जल्द शुरू होने जा रही है 'X Money' सर्विस!

X, जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था, अब सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा. Elon Musk की अगुवाई में यह प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे एक सुपर ऐप में तब्दील हो रहा है, जहां अब पेमेंट करने की सुविधा भी जल्द शामिल की जाएगी. इसकी शुरुआत 'X Money' नाम के डिजिटल पेमेंट सेवा से होगी.

👤 Samachaar Desk 28 May 2025 07:01 PM

Twitter से बदलकर X बने प्लेटफॉर्म पर अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलने जा रही है. Elon Musk जल्द 'X Money' नाम की सर्विस लॉन्च करने वाले हैं, जिससे यूजर्स ऐप के अंदर ही पैसे भेजने, रिसीव करने और फंड मैनेज कर सकेंगे. Visa के साथ साझेदारी और अमेरिका के 41 राज्यों में लाइसेंस मिलने के बाद यह सेवा पहले अमेरिका में शुरू होगी. भविष्य में इसमें सेविंग्स अकाउंट, लोन और डेबिट कार्ड जैसी फाइनेंशियल सर्विसेस भी जुड़ेंगी.

क्या है X Money?

X Money एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करेगा. इसमें यूजर्स अपने बैंक अकाउंट लिंक कर पाएंगे और X ऐप के भीतर ही पैसों का लेन-देन, फंड मैनेजमेंट जैसे काम कर सकेंगे. Musk ने यह जानकारी हाल ही में एक ट्वीट के जवाब में साझा की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सर्विस की बीटा टेस्टिंग जल्द शुरू हो रही है.

Visa के साथ साझेदारी और अमेरिका में लाइसेंस

X Money के लॉन्च से पहले Elon Musk की कंपनी ने Visa के साथ साझेदारी की है, जिससे डेबिट कार्ड के जरिए फंड ऐड और ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा, कंपनी ने अमेरिका के 41 राज्यों में मनी ट्रांसमिशन लाइसेंस भी हासिल कर लिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सर्विस की शुरुआत अमेरिका से होगी और फिर इसे इंटरनेशनल लेवल पर रोलआउट किया जाएगा.

सिर्फ पेमेंट नहीं, मिलेंगी फाइनेंशियल सर्विसेस

Musk का उद्देश्य X Money को केवल पेमेंट सर्विस तक सीमित नहीं रखना है. भविष्य में इसमें हाई-यील्ड सेविंग्स अकाउंट, पर्सनल लोन, डेबिट कार्ड और अन्य वित्तीय सेवाएं जोड़ी जाएंगी. यह सेवा Venmo, PayPal और Apple Pay जैसे मौजूदा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को सीधी टक्कर देगी.

कब से शुरू होगी सर्विस?

X Money का रोलआउट 2025 की दूसरी छमाही में होने की संभावना है. शुरुआत में यह केवल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी ताकि सिक्योरिटी, डेटा प्रोटेक्शन और फ्रॉड डिटेक्शन जैसे पहलुओं की जांच की जा सके.

अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चला, तो जल्द ही ट्वीट भेजने के साथ पैसे भेजना भी उतना ही आसान होगा.