अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं और साथ में OTT का भरपूर मज़ा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ खास प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं. इन प्लान्स में रोजाना 3GB डेटा के साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यानी एक ही प्लान में एंटरटेनमेंट और इंटरनेट दोनों का मज़ा. आइए जानते हैं ऐसे कुछ टॉप प्लान्स के बारे में जो आपकी जरूरत और बजट दोनों को पूरा करते हैं.
इस प्लान में यूज़र को रोजाना 3GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा, Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन, स्पैम कॉल अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और JioCinema जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए एकदम परफेक्ट है जो एंटरटेनमेंट और हैवी ब्राउज़िंग दोनों के शौकीन हैं.
अगर आप Netflix के साथ-साथ Hotstar का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जियो का यह 84 दिनों वाला प्लान आपके लिए है. इसमें रोज़ाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS, JioTV, JioCloud और Netflix-Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ Hotstar मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.
जिन्हें रोजाना थोड़ा कम यानी 2GB डेटा चाहिए, उनके लिए जियो का एक और सस्ता विकल्प उपलब्ध है. इसमें भी Netflix, JioTV और JioCloud जैसे सभी जरूरी OTT बेनिफिट्स शामिल हैं.
हालांकि VI के पास कोई ऐसा प्लान नहीं है जिसमें 3GB डेटा के साथ Netflix मिले, लेकिन उनके 1599 रुपये के प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वीकेंड डेटा रोलओवर और Netflix मोबाइल+टीवी सब्सक्रिप्शन शामिल है.
अगर आप कम अवधि का प्लान चाहते हैं, तो VI का 70 दिन वाला प्लान भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें डेली 2GB डेटा, हाफ डे अनलिमिटेड डेटा और Netflix सब्सक्रिप्शन मिलता है.
इन सभी प्लान्स की उपलब्धता सर्किल के अनुसार बदल सकती है. एक्टिवेशन से पहले टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपने क्षेत्र में उपलब्ध ऑफर्स जरूर चेक कर लें.
अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल एंटरटेनमेंट और ब्राउज़िंग दोनों का हब बने, तो ऊपर दिए गए प्लान्स जरूर ट्राय करें. Netflix की फ्री सर्विस और हाई-स्पीड डेटा दोनों का फायदा एक साथ लेना अब पहले से भी आसान है.