Logo

2 हथियार, 3 वार: राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या में दो धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ और कुल तीन बार वार किए गए।

👤 Saurabh 17 Jun 2025 06:31 PM

Meghalaya Honeymoon Murder Case: मंगलवार को मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए दो अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

SP विवेक सिएम ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण (क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन) करके अब पूरे मामले की तस्वीर साफ कर ली है। पुलिस ने एक धारदार हथियार (मछेती) बरामद कर लिया है, जिसे आरोपियों ने हत्या के लिए गुवाहाटी से खरीदा था। दूसरा हथियार अब भी नहीं मिला है, उसकी तलाश जारी है।

तीन वार किए गए थे

पुलिस के अनुसार हत्या के समय तीन वार किए गए:

पहला वार - विशाल ने किया

दूसरा वार - आनंद ने किया

तीसरा वार - आकाश ने किया

पुलिस ने यह भी बताया कि जैसे ही पहला वार हुआ, राजा की पत्नी सोनम वहां से हट गईं और बाद में राजा के शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया गया।

एसडीआरएफ टीम अभी भी दूसरे हथियार को खोज रही है।

अब तक 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक इस केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी शामिल हैं। बाकी चार लोग हैं:

आकाश राजपूत

विशाल सिंह चौहान

राज कुशवाहा

आनंद

इन सभी पर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है।

पूरा मामला क्या है?

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी।

शादी के बाद वे हनीमून के लिए मेघालय गए थे।

23 मई को परिवार ने दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

2 जून को राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक खाई में मिला।

इसके बाद मामला मर्डर केस में बदल गया और सोनम को मुख्य आरोपी बनाया गया।

सोनम को एक हफ्ते बाद उत्तर प्रदेश के एक ढाबे से पकड़ा गया, जहां वह खुद पुलिस के सामने आई।

जांच में पता चला कि सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा मिलकर इस हत्या की योजना पहले से बना चुके थे। तीन अन्य लोगों ने मिलकर मेघालय में हत्या को अंजाम दिया।