Logo

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाब… बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी!

पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार शाम से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। राजस्थान और हरियाणा की सीमा से लगे जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को पूरे राज्य में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

👤 Ashwani Kumar 25 Mar 2026 11:45 AM

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में इस सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बुधवार शाम को राजस्थान और हरियाणा की सीमा से लगे जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पूरे राज्य में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में हल्की बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों में पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे तापमान अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।

राज्य के विभिन्न शहरों का तापमान

  • गुरदासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • चंडीगढ़ में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • लुधियाना में तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
  • पटियाला में मौसम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की सामान्य स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है, जिससे शाम तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पठानकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ऊपरी स्तर पर तेज हवाएं चल रही हैं, जो मौसम को अस्थिर बनाए रख सकती हैं।

राज्यभर में तापमान का हाल

राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। फाजिल्का में 30.6, फिरोजपुर में 30.7, होशियारपुर में 27.7 और रूपनगर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मोहाली में 29.3 डिग्री, रोपड़ में 28.4 डिग्री और पठानकोट में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा, जबकि 28 मार्च की रात से एक और विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इन विक्षोभों के कारण राज्य में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना रहेगी। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी, उसके बाद गिरावट आ सकती है।