Logo

भारी बारिश का अलर्ट: पंजाब में बदला मौसम, दिन में छाए बादल

पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है, आसमान पर घने बादल छा गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 22 से 26 जून तक पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

👤 Saurabh 22 Jun 2025 06:17 PM

देश के कई राज्यों में मानसून ने तेजी पकड़ ली है और मौसम विभाग (IMD) ने 22 से 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छा गए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल हो गया है। मोहाली, पटियाला, संगरूर और राजपुरा जैसे शहरों में बारिश और काले बादलों के कारण दिन में भी कुछ साफ नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 22 से 26 जून तक पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।

गुजरात और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट

गुजरात में 22 जून को बहुत भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) हो सकती है।

23 जून को मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

इन दोनों राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

22 और 23 जून को यूपी में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

पंजाब में अलर्ट:

पठानकोट और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट।

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में येलो अलर्ट।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है।

असम और मेघालय के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

22 जून: हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलेगा।

22-23 जून: कुछ इलाकों में तेज बारिश और गरज के साथ हवाएं चल सकती हैं (40-50 किमी/घंटा)।

24 जून: हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, तापमान 33-36°C तक गिर सकता है।

दिल्ली वालों को सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं और ऊंची लहरें अगले 5 दिन तक चलेंगी।

मछुआरों को गुजरात, ओडिशा, कोंकण, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार के तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यानी अगले कुछ दिन पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सावधानी बरतें और मौसम संबधी अपडेट के लिए द समाचार पर नजर बनाए रखें।