पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना जिले के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के तहत जिले के लाखों परिवारों को फ्री गेहूं दिया जा रहा है। यह वितरण कार्य तेज़ी से चल रहा है और अधिकारियों का दावा है कि नवंबर के अंत तक सभी पात्र परिवारों तक उनका पूरा हक पहुँच जाएगा।
लुधियाना जिले में कुल 4,40,473 राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना में शामिल हैं। इन परिवारों में लगभग 17 लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं। सरकार ने इन सबके लिए लगभग 252884 मीट्रिक टन गेहूं का कोटा जारी किया है।
यह लाभ 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक के तीन महीनों के लिए है।
राशन कार्ड में दर्ज प्रति सदस्य को प्रति महीने 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा।
यानी कुल 15 किलोग्राम प्रति सदस्य तीन महीनों के लिए।
उदाहरण: यदि किसी परिवार के राशन कार्ड में 6 सदस्य दर्ज हैं- तो उस परिवार को 6 × 15 = 90 किलोग्राम फ्री गेहूं मिलेगा।
ईस्ट सर्कल टीम ने 55.37% गेहूं वितरण का काम पूरा कर लिया है।
वहीं वेस्ट सर्कल ने 11.82% काम पूरा किया है।
ईस्ट सर्कल की कंट्रोलर शिफाली चोपड़ा और वेस्ट सर्कल के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि नवंबर के अंत तक 100% परिवारों तक गेहूं पहुँचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
अगर कोई डिपो होल्डर हेराफेरी करे तो?
अधिकारियों ने लाभार्थियों से अपील की है कि:
यदि कोई डिपो होल्डर कम गेहूं देने, गुणवत्ता में कमी, या पैसा मांगने जैसी हेराफेरी करता है, तो उसकी शिकायत सीधे:
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सराभा नगर कार्यालय, या
संबंधित इंस्पेक्टर के पास करें।