Logo

चंडीगढ़ में नशे में डिलीवरी ब्वॉय सड़क पर ढाई घंटे रहा खड़ा, वीडियो वायरल होते ही लोग दंग! देखें

Viral Video: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-33 में एक डिलीवरी ब्वॉय को नशे की हालत में सड़क किनारे ढाई घंटे तक खड़ा पाए जाने के बाद कार्रवाई की। उसका असामान्य व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

👤 Ashwani Kumar 26 Mar 2026 11:34 AM

Chandigarh Viral Video: चंडीगढ़ के सेक्टर-33 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डिलीवरी ब्वॉय नशे की हालत में सड़क किनारे करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और उसकी आंखें बंद थीं। मुंह में बीड़ी दबाए हुए युवक हाथ में लाइटर लिए नज़र आया, लेकिन बीड़ी जलाने में भी असमर्थ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग 23 सेकेंड का वीडियो युवक की असामान्य स्थिति को स्पष्ट रूप से दिखा रहा है। लोगों ने वीडियो देखकर अंदाजा लगाया कि युवक नशे में है और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने किसी से कोई बदसलूकी नहीं की। पुलिस ने उसका नाम-पता दर्ज किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे पंजाब का बता रहे थे। लेकिन पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो वास्तव में चंडीगढ़ का है, पंजाब का नहीं।

जांच जारी, नशे की प्रकार का पता लगाने की कोशिश

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने क्या नशा किया था और ऐसा क्यों हुआ। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती हैं और डर भी पैदा करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग अपनी राय दे रहे हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि बिना जांच-पड़ताल के वीडियो शेयर न करें और ऐसे मामलों में शांत और समझदारी से पेश आएं।