Logo

77वें गणतंत्र दिवस पर Op सिंदूर का जलवा: पंजाब का शहीदी गौरव और IAF की ताकत Kartavya Path पर

77वें गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत को अपने झांकी के जरिए पेश करेगा. वहीं भारतीय वायुसेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत ‘सिंदूर’ एयर फॉर्मेशन से अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगी.

👤 Saurabh 22 Jan 2026 07:13 PM

साल 2026 के गणतंत्र को लेकर सब कन्फ्यूज में है कि ये इस बार 77वां गणतंत्र दिवस है या 78वां तो बता दे कि ये इस बार 78वां गणतंत्र दिवस है और उस दिन सोमवार है. साथ ही इस बार के 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ती के गीत और देश के कोने-कोने पर तैयारी शुरु हो गई है. आइए जानते है कि 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर Op सिंदूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

26 जनवरी को नई दिल्ली के Kartavya Path पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिलेगी. पंजाब अपनी झांकी के माध्यम से सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्ष को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा, जो धर्म, बलिदान और मानवता के मूल्यों का प्रतीक है.

परेड की थीम: ‘स्वतंत्रता का मंत्र’ और ‘समृद्धि का मंत्र’

इस वर्ष की परेड का थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रखा गया है, जिसमें भारत की 150 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा और विकास को दर्शाया जाएगा.

30 झांकियां उतरेंगी Kartavya Path पर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार कुल 30 झांकियां परेड में शामिल होंगी. 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, 13 केंद्रीय मंत्रालय और सशस्त्र बल, IAF का ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन: ऑपरेशन सिंदूर की लाइव झलक. भारतीय वायुसेना इस वर्ष विशेष ‘सिंदूर’ कंपोजिट फॉर्मेशन पेश करेगी, जो मई में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर में एयर अटैक क्षमता को दर्शाएगा.

Rafale से MiG तक: 7 फाइटर जेट्स की ताकत

'सिंदूर' फॉर्मेशन में शामिल होंगे- Rafale, Sukhoi-30MKI, MiG-29, Jaguar इसके साथ एक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ान भरेगा. Flypast में दिखेगा आत्मनिर्भर भारत का एयर पावर

फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे- LCH (Light Combat Helicopter) ALH (Advanced Light Helicopter) Apache Attack Helicopter, Mi-17, C-295 और C-130, Naval P-8I Surveillance Aircraft. सेना के चार हेलीकॉप्टर भी परेड का हिस्सा होंगे.

किन राज्यों की झांकी दिखेगी?

पंजाब के अलावा झांकी पेश करने वाले राज्य हैं- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश.