Logo

ISI और UK से चल रहा था नशे का खेल, पंजाब पुलिस ने फोड़ा बम! 85 किलो हेरोइन जब्त

पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹425 करोड़ बताई जा रही है. इस ड्रग्स रैकेट का संचालन पाकिस्तान स्थित ISI की निगरानी में हो रहा था और इसे यूके बेस्ड ड्रग्स हैंडलर ल

👤 Sagar 16 May 2025 11:34 AM

पंजाब पुलिस ने 85 किलो हेरोइन बरामद की, कीमत ₹425 करोड़, DGP गौरव यादव ने बताया है. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बहुत बड़ी सफलता मिली है. पंजाब तरनतारन जिले से 85 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹425 करोड़ आंकी गई है. इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है.  डीजीपी ने बताया कि यह बरामदगी ड्रग्स के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में एक अहम सफलता है.

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता

तरनतारन पुलिस ने 2025 की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह पाकिस्तान स्थित आईएसआई की निगरानी में काम कर रहा था और इसका संचालन यूके में बैठे ड्रग्स हैंडलर लल्ली द्वारा किया जा रहा था. पुलिस ने इस गिरोह के भारत स्थित ऑपरेटर अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू को गिरफ्तार किया है, जो गांव भीटेवाड़, अमृतसर (ग्रामीण) का निवासी है.

पुलिस ने अमरजोत के कब्जे से 85 किलो हेरोइन बरामद की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरजोत सीमा पार से नशे की खेप मंगवाकर पंजाब भर में सप्लाई करता था. उसका निवास स्थान इस नेटवर्क का प्रमुख स्टैश प्वाइंट (ड्रग्स छुपाने और बांटने का अड्डा) बना हुआ था.

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक (Backward & Forward Linkages) की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां संभावित हैं. पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ अपने संकल्प पर अडिग है और इस तरह की बड़ी बरामदगियां हमारे इस मिशन को और मजबूती देती हैं - #Punjab को नशा मुक्त बनाना.