Logo

3 दिन अस्पताल में रहीं दीपिका कक्कड़, लिवर ट्यूमर की खबर सुन कांप उठे शोएब – बेटे रुहान को लेकर भी जताई चिंता

Dipika-Shoiab : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर पाया गया है. उनके पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग के जरिए बताया कि दीपिका की तबीयत काफी खराब थी और तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. जांचों में ट्यूमर का पता चला, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना होगा.

👤 Sanskriti 16 May 2025 10:54 AM

Dipika Health Update : टीवी इंडस्ट्री से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है. हिना खान की हेल्थ न्यूज के बाद अब ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं. उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बताया कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर पाया गया है और उन्हें जल्द ही सर्जरी करानी होगी.

शोएब ने अपने वीडियो में बताया कि बीते कुछ दिनों से दीपिका की तबीयत ठीक नहीं थी. शुरुआत में पेट दर्द को मामूली एसिडिटी समझा गया, लेकिन जब दर्द बढ़ता गया, तो फैमिली डॉक्टर से संपर्क किया गया. जांचों के बाद जब ब्लड रिपोर्ट में इंफेक्शन पाया गया, तो डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की सलाह दी. रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर मौजूद है.

क्या ट्यूमर कैंसरस है? जानिए डॉक्टर का जवाब

जब ट्यूमर की बात सामने आई तो सबसे पहला डर यही था कि कहीं यह कैंसर तो नहीं. शोएब ने बताया कि अब तक की जांचों में कैंसर का कोई साफ संकेत नहीं मिला है, लेकिन डॉक्टरों ने पूरी पुष्टि के लिए कुछ और टेस्ट भी कराए हैं. अब तक सोनोग्राफी, खून की जांच और सीटी स्कैन हो चुके हैं. अंतिम पुष्टि के लिए एक बड़ी ब्लड रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

 जरूरी है सर्जरी, जल्द कराना होगा ऑपरेशन

शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका का ट्यूमर बिना सर्जरी के नहीं हटाया जा सकता. इसलिए जल्द ही ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद फिलहाल दीपिका को घर पर आराम करने के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है. 16 मई को उनका अपॉइंटमेंट कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एक लिवर स्पेशलिस्ट के साथ है, जहां आगे के इलाज को लेकर दिशा तय की जाएगी.

 मां की सेहत से ज्यादा बेटे रुहान की चिंता

इस कठिन समय में दीपिका और शोएब दोनों अपने बेटे रुहान को लेकर बेहद चिंतित हैं. शोएब ने बताया कि अभी रुहान मां का दूध पीता है और उसने अब तक बाहर का दूध नहीं पिया है. ऐसे में दीपिका की गैरमौजूदगी में उसे कैसे हैंडल किया जाए, यही सबसे बड़ी टेंशन है. डॉक्टर की सलाह पर अब बाहर का दूध देना शुरू किया गया है, लेकिन बच्चा उसे आसानी से नहीं स्वीकार कर पा रहा है.


 फैंस से मांगी दुआएं

शोएब ने वीडियो के अंत में फैंस से दीपिका के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह वो अपने फैंस से हर सच शेयर करते हैं और इस बार भी चाहते हैं कि लोग उनके लिए प्रार्थना करें.