Logo

दिल्ली बदल रही है: रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे, नया गाना हुआ लॉन्च

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक नया गाना लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है

👤 Saurabh 31 May 2025 05:20 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर नया गाना "दिल्ली बदल रही है" लॉन्च किया। यह गाना बीजेपी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल होने लगा है। इस मौके पर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनता को संबोधित किया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 100 दिन में ईमानदारी से नीतियां बनाईं और लोगों की भलाई के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि यमुना की सफाई और कूड़े की समस्या जैसी चीजों पर जमीनी काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाया जाएगा और निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण लाने के लिए एक नया नियम लाया जाएगा, ताकि माता-पिता पर बोझ ना पड़े।

रेखा गुप्ता ने ‘वय वंदना योजना’ की भी तारीफ की, जिसमें 70 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। अब तक 1.5 लाख लोग इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने जनता को सिर्फ झूठे वादे दिए और सत्ता की भूख में डूब गए, जिससे लोगों का भरोसा टूट गया।

गौरतलब है कि 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है, जिसने फरवरी के विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतीं और आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन का अंत कर दिया।