Logo

बर्मिंघम टेस्ट में Bumrah खेलेंगे या नहीं? Shubman गिल के जवाब से बढ़ी फैंस की धड़कनें!

दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल ने साफ किया कि जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम फैसला पिच देखने के बाद होगा. गिल ने बताया कि बुमराह केवल तीन टेस्ट खेलेंगे और टीम पहले से इस योजना से अवगत है.

👤 Samachaar Desk 01 Jul 2025 09:42 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में शुरू होगा. इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेलेंगे? कप्तान शुभमन गिल ने इस मुद्दे पर बयान दिया है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है.

कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?

मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, "बुमराह निश्चित रूप से उपलब्ध हैं. लेकिन उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि पिच कैसी है और टीम संयोजन क्या बनता है." उन्होंने बताया कि टीम इस बात पर ध्यान दे रही है कि कैसे बुमराह का वर्कलोड आने वाले मैचों में मैनेज किया जाए.

पहले से तय था तीन टेस्ट ही खेलेंगे बुमराह

गिल ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट को पहले से पता था कि बुमराह केवल तीन टेस्ट खेलेंगे. उन्होंने कहा, "अगर आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बाहर होता है, तो उसकी कमी जरूर खलती है. लेकिन हमने पहले से इसकी तैयारी की थी कि अगर बुमराह नहीं खेलेंगे तो कौन विकल्प होगा."

गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बीच संतुलन जरूरी

शुभमन गिल ने यह भी कहा कि टीम ऐसा संयोजन चाहती है जिसमें सातवें या आठवें नंबर तक बल्लेबाजी में गहराई हो, लेकिन इसका असर गेंदबाजी क्षमता पर न पड़े. उन्होंने माना कि 20 विकेट लेने की ताकत भी जरूरी है.

पहले टेस्ट में टीम इंडिया को झटका

बता दें कि लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बुमराह ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह विकेट लेने में नाकाम रहे.

क्या बुमराह को आराम मिलेगा?

पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि बुमराह को बर्मिंघम टेस्ट में खेलना चाहिए क्योंकि यह टेस्ट काफी अहम है. अब देखना होगा कि भारतीय टीम क्या फैसला लेती है और क्या बुमराह मैदान में उतरेंगे या नहीं.

बुमराह की उपलब्धता और टीम संयोजन पर अंतिम फैसला पिच की स्थिति देखने के बाद लिया जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.