IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन (इंग्लैंड) में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर होगी।
टीम इंडिया की कप्तानी इस मैच में शुभमन गिल करेंगे। खबरें हैं कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यह टेस्ट मिस कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है और नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
एजबेस्टन की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है।
पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलता है।
मैच के तीसरे-चौथे दिन पिच धीमी हो जाती है और गेंद अजीब तरह से उछल सकती है।
इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती।
मैच में दोनों टीमों की ओर से ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।
एजबेस्टन में अब तक 56 टेस्ट मैच हुए हैं:
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 बार जीती।
टारगेट चेज करने वाली टीम 23 बार जीती।
भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 137 टेस्ट खेले गए:
भारत ने 35 जीते, इंग्लैंड ने 52।
एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टेस्ट हुए:
इंग्लैंड ने 7 जीते, 1 मैच ड्रॉ रहा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर
यह टेस्ट मुकाबला रोमांचक हो सकता है, लेकिन एजबेस्टन के आंकड़े इंग्लैंड के पक्ष में हैं। भारत को जीत के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा।