Logo

सुपर-8 में बड़ा उलटफेर! वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत फिसला… सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज की जीत से पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित बदल गया है। ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज टॉप पर है, जबकि भारत हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है। ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की है।

👤 Ashwani Kumar 24 Feb 2026 10:31 AM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम चरण सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस दौर में हर मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिए बेहद जरूरी है। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर टीम अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेगी। टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, इसलिए अब हर जीत की अहमियत दोगुनी हो गई है। सुपर-8 के पहले ही मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल का गणित बदलता नजर आ रहा है। खासकर वेस्टइंडीज की जीत ने ग्रुप-1 में हलचल मचा दी है।

ग्रुप-1: वेस्टइंडीज ने मारी बाजी

ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और दो अंक हासिल किए। उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है, जिससे वे फिलहाल तालिका में पहले स्थान पर हैं।

साउथ अफ्रीका ने भी अपने पहले मैच में जीत हासिल की और दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं भारत को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम का नेट रन रेट गिर गया और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई। जिम्बाब्वे की टीम भी अपना पहला मैच हारकर चौथे स्थान पर है।

ग्रुप-1 की स्थिति:

  • वेस्टइंडीज – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +5.35
  • साउथ अफ्रीका – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +3.80
  • भारत – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -3.80
  • जिम्बाब्वे – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -5.35

ग्रुप-2: इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत

ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं। इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर दो अंक हासिल किए और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ, जिससे दोनों को एक-एक अंक मिला। फिलहाल ये दोनों टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर है।

ग्रुप-2 की स्थिति:

  • इंग्लैंड – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +2.55
  • पाकिस्तान – 1 मैच, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0
  • न्यूजीलैंड – 1 मैच, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0
  • श्रीलंका – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -2.55

सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

अब सुपर-8 के बाकी मुकाबले हर टीम के लिए करो या मरो जैसे हो गए हैं। सिर्फ तीन मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होगा। नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में आने वाले मैचों में रोमांच और भी बढ़ने वाला है।