Logo

3 जून को बनेगा RCB फैंस का त्योहार? फैन ने मुख्यमंत्री से की अनोखी अपील

बेलगावी जिले के श‍िवानंद मल्‍लणनवर नाम के जबरदस्‍त RCB सपोर्टर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक हैंडरिटन लेटर लिखा है. मांग सीधी है- 'अगर RCB ने 18 साल की हारी बाज़ी जीत ली और ट्रॉफी उठा ली, तो 3 जून को छुट्टी घोषित करो सरकार! और सिर्फ छुट्टी ही नहीं

👤 Sagar 30 May 2025 07:33 PM

RCB के दीवानों की दीवानगी अब बस ट्रॉफी के इंतज़ार पर आकर ठहर गई है. IPL 2025 फाइनल जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कर्नाटक की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक RCB का रंग चढ़ा है. इसी बीच एक पागल फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जो सुर्खियों में छा गया.

बेलगावी जिले के श‍िवानंद मल्‍लणनवर नाम के जबरदस्‍त RCB सपोर्टर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक हैंडरिटन लेटर लिखा है. मांग सीधी है- 'अगर RCB ने 18 साल की हारी बाज़ी जीत ली और ट्रॉफी उठा ली, तो 3 जून को छुट्टी घोषित करो सरकार! और सिर्फ छुट्टी ही नहीं, भाईसाहब चाहते हैं कि इस दिन को 'RCB फैंस फेस्टिवल' घोषित कर दिया जाए- बिल्कुल कर्नाटक राज्‍योत्‍सव की तरह.

CM से मांगी राजकीय परेड टाइप इजाज़त!

फैन ने कहा कि सरकार पूरे कर्नाटक में RCB विजय समारोह के लिए सरकारी सहयोग दे. हर जिले में डीजे बजे, झंडे लहराएं और लोग विराट कोहली और पटिदार के पोस्टरों के साथ नाचें.

RCB का जलवा

इस बार टीम का फॉर्म ऐसा है कि फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. राजत पटिदार की कप्तानी में RCB ने 14 में से 9 मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाई और फिर 27 मई को पंजाब किंग्स को धूल चटाकर सीधे फाइनल में घुस गई.

कोहली को आखिरी सलाम-

17 मई को जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, तब भी M चिन्नास्वामी स्टेडियम में हजारों फैंस सफेद T-shirts (नंबर 18) पहनकर विराट कोहली को आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट के लिए सलामी देने आए थे। बारिश आई, लेकिन फैंस हिले नहीं.