Logo

संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके! Vaibhav Suryawanshi ने छूए धोनी के पैर, CSK के कप्तान हुए गदगद; VIDEO

मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 57 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद जब पारी का अंत हुआ और दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिलाने लगीं, तो वैभव जैसे ही धोनी के सामने आए, उन्होंने हाथ मिलाने के बजाय झुककर उनके चरण छू लिए.

👤 Sagar 21 May 2025 01:04 PM

IPL 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन का समापन शानदार अंदाज में किया. यह मैच मंगलवार, 20 मई 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए.

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वही मैच के आखिर में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वैभव सुर्यवंशी ने धोनी के बीच का है. जिसकी आज हर ओर चर्चा हो रही है.  

राजस्थान की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर ने अंत में तेज़ी से रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा.

वैभव सूर्यवंशी ने माही भाई के छूए पैर

मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 57 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद जब पारी का अंत हुआ और दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिलाने लगीं, तो वैभव जैसे ही धोनी के सामने आए, उन्होंने हाथ मिलाने के बजाय झुककर उनके चरण छू लिए. धोनी ने तुरंत उन्हें उठाया और गले से लगा लिया. यह दृश्य देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक और साथी खिलाड़ी भी भावुक हो गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग वैभव की संस्कारशीलता की तारीफ कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने लिखा, "संस्कारों से बड़ा कोई टैलेंट नहीं होता।" वहीं कुछ ने कहा, "धोनी जैसे दिग्गज को सम्मान देना भी खुद में बड़ी बात है.