Cold Uterus: कोल्ड यूट्रस एक ऐसी स्थिति होती है जब महिला के गर्भाशय (यूट्रस) में गर्माहट की कमी हो जाती है. ये गर्माहट बहुत जरूरी होती है क्योंकि ये अंडे के बनने, एंब्रियो के टिकने और गर्भावस्था को बनाए रखने में मदद करती है. अगर यूट्रस ठंडा हो जाए, तो गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है.
ये समस्या कुछ आदतों और शरीर के हालात के कारण हो सकती है- ज्यादा ठंडा खाना और पेय पीना, लंबे समय तक ठंडे माहौल में रहना,नींद की कमी और ज्यादा तनाव, हार्मोन का असंतुलन, खासकर प्रोजेस्टेरोन की कमी और धूम्रपान या शराब जैसी आदतें. ये सभी चीजें शरीर में ठंडक बढ़ा देती हैं, जिससे यूट्रस का तापमान कम हो जाता है.
अगर किसी महिला को कोल्ड यूट्रस की समस्या है, तो उसे ये लक्षण दिख सकते हैं:
पीरियड अनियमित या बहुत दर्द के साथ आना.
खून का रंग बहुत गाढ़ा या मात्रा बहुत कम होना.
पेट के नीचे या पैरों में ठंडक महसूस होना.
बार-बार मिसकैरेज होना या गर्भधारण में दिक्कत.
थकान, कमजोरी, चक्कर आना.
शरीर का तापमान सामान्य से कम रहना.
यूट्रस में जब गर्मी कम हो जाती है, तो वहां खून का प्रवाह भी कम हो जाता है. इससे गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) कमजोर हो जाती है, जो कि भ्रूण (एंब्रियो) को पकड़ने में मदद करती है।. हार्मोनल गड़बड़ी भी प्रेग्नेंसी को टिकने नहीं देती. अंडाशय (ओवरीज)से अंडा समय पर नहीं निकलता और गर्भधारण मुश्किल हो जाता है.
अगर आप इस समस्या से जूझ रही हैं, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं:
गर्म और हेल्दी खाना खाएं – जैसे अदरक वाली चाय, सूप, मसालेदार दालें आदि.
आयुर्वेदिक चीजें लें – अश्वगंधा, शतावरी और तिल का तेल फायदेमंद होता है.
योग करें – भुजंगासन, सेतुबंधासन जैसे योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
गर्म सेंक दें – पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की बोतल रखने से आराम मिलता है.
तनाव कम करें और नींद पूरी लें – ये फर्टिलिटी के लिए बहुत जरूरी है.
अगर आपको लंबे समय से गर्भधारण में दिक्कत हो रही है, पीरियड्स बहुत गड़बड़ हैं या बार-बार मिसकैरेज हो रहा है,तो गायनेकोलॉजिस्ट से जरूर मिलें. डॉक्टर अल्ट्रासाउंड या हार्मोनल टेस्ट (जैसे HCG और प्रोजेस्टेरोन टेस्ट) करके सही कारण जान सकते हैं.
कोल्ड यूट्रस के इलाज के लिए जरूरत से ज्यादा गर्म चीजें खाना या बहुत ज्यादा सेंक देना भी नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें.