Logo

Types of Hug Day: कितने टाइप के होते हैं 'हग्स', जानें क्या होता है उनका मतलब?

Types of Hug Day: हग डे 12 फरवरी को मनाया जाता है. गले मिलना प्यार, अपनापन और सहारा जताने का आसान तरीका है. अलग-अलग तरह के हग अलग भावनाएं व्यक्त करते हैं और रिश्तों को मजबूत बनाते हैं.

👤 Samachaar Desk 12 Feb 2026 09:25 AM

Types of Hug Day: जो लोग गले लगकर अपना प्यार और अपनापन जताते हैं. गले मिलना केवल एक साधारण इशारा नहीं है, बल्कि यह दिल की भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने का तरीका है. ये रिश्तों को मजबूत बनाता है और मन को सुकून देता है. नीचे अलग-अलग तरह के हग और उनके अर्थ के बारे में बताया गया है. आज 12 फरवरी को ये दिन मनाया जा रहा है और इसे हर पार्टनर मनाता है.

बेयर हग

बेयर हग वो होता है जिसमें कोई व्यक्ति दूसरे को पूरे जोश और मजबूती से कसकर गले लगाता है. ये गहरा प्यार, सेफ और अपनापन दिखाता है. ऐसा हग अक्सर जीवनसाथी, माता-पिता या बहुत करीबी लोगों के बीच देखा जाता है. इससे सामने वाले को सेफ और खास महसूस होता है.

रोमांटिक हग

रोमांटिक हग कोमल और थोड़ा लंबा होता है. इसमें भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है. ये दो प्रेम करने वाले लोगों के बीच अपनापन, नजदीकी और गहरे रिश्ते का संकेत देता है. इस तरह दिल की बात बिना बोले समझा देता है.

दोस्ताना हग

दोस्तों के बीच होने वाला हग हल्का और छोटा होता है. इसमें स्नेह और साथ निभाने की भावना होती है. ये बताता है कि आप सामने वाले की परवाह करते हैं और उसके साथ खड़े हैं. इसमें रोमांस नहीं, बल्कि सच्ची दोस्ती की झलक होती है.

फैमिली हग

परिवार के सदस्यों के बीच गले मिलना बहुत भावुक और सुकून देने वाला होता है. माता-पिता का बच्चों को गले लगाना या भाई-बहनों का बिना शर्त प्यार को दर्शाता है. ये रिश्तों में भरोसा और मजबूती लाता है.

सुकून देने वाला हग

जब कोई उदास या परेशान होता है, तब दिया गया हग उसे हिम्मत और सहारा देता है. ये धीरे और संवेदनशील तरीके से किया जाता है. ये ऐसा एहसास दिलाता है कि आप अकेले नहीं हैं और कोई आपका साथ देने वाला है.

साइड हग

साइड हग आमतौर पर सामाजिक या औपचारिक माहौल में किया जाता है. इसमें दोनों लोग एक-दूसरे के कंधे के पास से हल्के से गले मिलते हैं. ये मित्रता का संकेत होता है, जिसमें अधिक निजी नजदीकी नहीं होती.

दिल से दिल तक का हग

इस तरह के हग में दोनों लोग एक-दूसरे के बहुत करीब होते हैं. ये गहरा विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव दिखाता है. ऐसा अक्सर उन लोगों के बीच होता है जिनका रिश्ता बहुत मजबूत और खास होता है.

गले मिलने का महत्व

गले मिलने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है. जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जो खुशी और अपनापन महसूस कराते हैं. यही कारण है कि एक छोटा सा हग भी बड़े दुख को हल्का कर सकता है.

हग डे के दिन अपने प्रियजनों को गले लगाकर उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं. कई बार गले लगाना शब्दों से ज्यादा असरदार होता है.