Logo

क्या आप भी एसी का पानी फेंक देते हैं? जानिए इसे दोबारा इस्तेमाल करने के स्मार्ट तरीके!

AC Water Use : एसी से निकलने वाला पानी बेकार नहीं, बल्कि उपयोगी है. इसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़ा सा ध्यान देकर हम इस पानी को बचाकर जल संकट से लड़ने में योगदान दे सकते हैं.

👤 Samachaar Desk 02 Jun 2025 08:26 AM

AC Water Use : गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि ये आपके घर के भीतर की नमी को भी कम करता है. इस प्रक्रिया के दौरान जो पानी बाहर निकलता है, वो अक्सर बर्बाद कर दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पानी कई घरेलू कामों में काम आ सकता है? जल संकट के इस दौर में हर बूंद कीमती है और छोटी-छोटी आदतें पर्यावरण की बड़ी मदद बन सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग आप किन-किन कामों में कर सकते हैं:

गाड़ी की धुलाई में करें इस्तेमाल

कार या बाइक धोने में बहुत ज्यादा पानी बर्बाद होता है. इस बर्बादी को रोकने के लिए एसी से निकले पानी को इकट्ठा करके गाड़ी धोने के लिए इस्तेमाल करें.

घर की साफ-सफाई के काम

ये पानी टॉयलेट फ्लशिंग, वॉशरूम की धुलाई और घर के बाहर पोर्च या छत की सफाई जैसे कामों में उपयोग किया जा सकता है. आप चाहे तो इसे छानकर पोछा लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

कूलर में भरें

कूलर में बार-बार पानी डालना पड़ता है. ऐसे में एसी का पानी एक बेहतरीन विकल्प है, जिससे कूलर भरने में पीने के पानी की बचत की जा सकती है.

पौधों को सींचने के लिए

यदि आप इस पानी को उबाल लें या RO से फिल्टर कर लें, तो इसे पेड़-पौधों को पानी देने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि सीधे बिना ट्रीटमेंट के पौधों को ये पानी देना नुकसानदायक हो सकता है.

पानी की हर बूंद है कीमती

हर साल करोड़ों लीटर पानी एसी और कूलिंग उपकरणों के जरिए बहा दिया जाता है. अगर हम सब मिलकर सिर्फ इस एक बदलाव को अपनाएं तो जल संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकते हैं. अब समय आ गया है कि सिर्फ ठंडक नहीं, एसी से निकले पानी को समझदारी से इस्तेमाल कर जल संकट से लड़ें.