Logo

क्यों कभी भी हर बात को अपने दोस्तों के सामने नहीं खोलना चाहिए? चाणक्य की नीतियों से सीखें समझदारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में बताया गया है कि बुरे समय में ही असली रिश्ते और भरोसेमंद लोग सामने आते हैं. अपने विचारों को हर किसी से शेयर करना जरूरी नहीं होता. संकट के वक्त सबसे पहले खुद की रक्षा करनी चाहिए, फिर दूसरों की.

👤 Samachaar Desk 24 May 2025 09:23 AM

Chanakya Niti: समय बहुत बलवान होता है. जब किसी के जीवन में बुरा समय आता है, तभी पता चलता है कि उसके साथ कौन खड़ा है और कौन नहीं. ऐसे दौर में ये समझना जरूरी हो जाता है कि हमें अपने रिश्तों को किस तरह निभाना चाहिए और किन लोगों से दूरी बनाए रखना सही होगा. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में यही बताया है कि बुरे समय में किस प्रकार लोगों पर भरोसा करना चाहिए.

अगर आपके मन में कोई विचार है, तो जरूरी नहीं कि आप उसे अपने सभी लोगों के सामने बोल दें. कभी-कभी मन की बातों को सेफ रखना और उन्हें सोच-समझ कर कामयाबी की दिशा में ले जाना ही बेहतर होता है. चाणक्य कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए अपने विचार प्रकट करने से नुकसान हो सकता है.

भेद खुलने से नुकसान होता है

जो लोग दूसरों के बीच सिक्रेट बातें खोलते हैं, वे भी उसी तरह नष्ट हो जाते हैं जैसे बांस की खोखली लकड़ी में फंसा सांप मर जाता है. इसलिए अपने और दूसरों के बीच रहस्यों को सेफ रखना जरूरी होता है. इससे संबंध मजबूत और विश्वास बनता है.

 संकट में खुद की रक्षा सबसे पहले

कठिन समय में सबसे पहले अपनी सेफटी करनी चाहिए. फिर जरूरत पड़ने पर धन और स्त्रियों की रक्षा भी जरूरी है. लेकिन स्वयं की रक्षा को पहले देखना चाहिए, क्योंकि आप ही अपनी ताकत का मूल आधार हैं.

 रिश्तों की परख बुरे वक्त में होती है

जब आप काम के लिए लोगों को बुलाते हैं, तो नौकरों की असलियत सामने आती है. दुख और परेशानी आने पर अपने लोग और कष्ट की घड़ी में मित्रों की सच्चाई उजागर होती है. पैसे खत्म होने पर पत्नी की भी असली छवि दिखती है. बुरे समय में रिश्तों की ये परख हमें समझदारी से फैसले लेने में मदद करती है.

 सच्चे मित्रों की पहचान मुश्किल समय में

यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या अकाल की स्थिति है, तब आपके सच्चे मित्र सामने आते हैं. जो इस समय आपके साथ खड़े होते हैं, वही आपके असली दोस्त होते हैं. ये समय दिखाता है कि सच्चे साथी कौन हैं.