Logo

महंगे केमिकल छोड़िए , इन 100% सेफ घरेलू चीजों को अपनाने से नहीं लगेगा चावल-दाल में कीड़ा...

चावल और दाल को लंबे समय तक कीड़ों और घुन से सेफ रखने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय को अपनाएं. ये नेचुरल उपाय न केवल सेफ हैं, बल्कि अनाज को भी लंबे समय तक ताजा बनाए रखते हैं.

👤 Sanskriti 13 May 2025 08:28 AM

नई दिल्ली : भारतीय रसोई की रीढ़ माने जाने वाले चावल और दाल न सिर्फ रोजाना के खाने का जरूरी हिस्सा हैं, बल्कि इन्हें अक्सर थोक में खरीदकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जाता है. लेकिन यहीं से शुरू होती है एक आम लेकिन झंझटभरी समस्या- इन अनाजों में कीड़ों और घुन का लगना. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो पूरा स्टॉक खराब हो सकता है और फिर न सिर्फ सफाई करना मुश्किल हो जाता है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है.

 केमिकल नहीं, अपनाएं घरेलू नुस्खे

बाजार में मौजूद कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भले ही दावा करते हों कि वे अनाज को सेफ रखते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल आपके स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकते हैं. ऐसे में बेहतर है कि आप घरेलू और नेचुरल उपायों को अपनाएं- ये न सिर्फ सेफ होते हैं, बल्कि बेहद असरदार भी.

 स्टोरेज का सही तरीका  

अगर आप चाहते हैं कि आपके चावल और दाल लंबे समय तक बिना खराब हुए सेफ रहें, तो सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि आप इन्हें सूखे और एयरटाइट कंटेनरों में रखें. कंटेनर को ऐसी जगह रखें जहां सीलन या नमी न हो, क्योंकि यही कीड़ों के पनपने का सबसे बड़ा कारण होती है.

 अब जानिए कौन-से घरेलू उपाय रखेंगे अनाज को सुरक्षित

हल्दी: हर रसोई की सुरक्षा ढाल 

साबुत हल्दी के टुकड़े या हल्दी पाउडर को चावल या दाल में मिलाने से कीड़े पास नहीं फटकते. ये न केवल एक प्राकृतिक संरक्षक है, बल्कि पूरी तरह सुफ रक्षित भी है.

 नीम की पत्तियां: पुराने जमाने का आजमाया फार्मूला 

नीम की सूखी पत्तियां या टहनियों को अनाज में रखने से ये लंबे समय तक सेफ रहता है. इन्हें कपड़े की पोटलियों में रखकर कंटेनर में डालें.

सूखी लाल मिर्च: तीखेपन से करें कीड़ों को दूर 

अनाज के कंटेनरों में सूखी लाल मिर्च डालने से न सिर्फ कीड़े, बल्कि चींटियां भी दूर रहती हैं.

लौंग: छोटी चीज, बड़ा असर 

लौंग की कुछ कलियों को दाल, चावल या चीनी के डिब्बे में डाल दें. ये नमी और चींटियों को दूर रखने का कारगर उपाय है.

 अंत में...

थोड़ी सी सावधानी और कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपने चावल और दाल को कीड़ों से पूरी तरह सेफ रख सकते हैं. न केमिकल, न टेंशन- बस अपनाइए ये देसी नुस्खे और लंबे समय तक अनाज की गुणवत्ता बनाए रखिए.