Logo

14 साल की सज़ा सिर्फ नाम लीक करने पर! आखिर कहां है शी जिनपिंग की बेटी? हार्वर्ड से लेकर बीजिंग तक फैला रहस्य

MAGA एक्टिविस्ट लॉरा लूमर ने अमेरिका में रहने वाली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी शी मिंगज़े को पब्लिकली

👤 Sagar 30 May 2025 07:07 PM

अमेरिका और चीन के बीच जारी कूटनीतिक तनाव अब एक नया मोड़ ले चुका है. मशहूर ‘MAGA’ समर्थक और धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लौरा लूमर (Laura Loomer) ने एक विवादास्पद बयान देकर खलबली मचा दी है. उन्होंने धमकी दी है कि वे अमेरिका में रह रही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी को आमने-सामने टकराने वाली हैं.

"कम्युनिस्ट्स का हमारे देश में कोई काम नहीं है. मुझे लगता है कि मैं उसे कैमरे पर जाकर सामना करूंगी और उसके पिता के बारे में सवाल करूंगी," लौरा लूमर

शी जिनपिंग की बेटी कहां है?

शी जिनपिंग की इकलौती बेटी शी मिंगज़े (Xi Mingze) 2010 में एक गुप्त नाम से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई थीं. उन्होंने 2014 में मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की थी. यह माना जाता है कि वे 2019 में वापस स्नातकोत्तर पढ़ाई के लिए अमेरिका लौटीं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. 2019 में एक चीनी टेक्नीशियन नियू तेंगयू (Niu Tengyu) को उनकी पहचान उजागर करने के आरोप में 14 साल की जेल की सजा दी गई थी, जिसे मानवाधिकार संगठनों ने मनमानी करार दिया.

रूबियो की सख्ती: वीज़ा होंगे कैंसिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन छात्रों का सीधा या परोक्ष संबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से है, या जो अमेरिका में "संवेदनशील विषयों" में पढ़ रहे हैं, उन पर खास नजर रखी जाएगी. इसके साथ ही हांगकांग और चीन दोनों के छात्रों के वीज़ा नियमों में सख्ती लाई जाएगी.

चीन का कड़ा विरोध

इस फैसले पर चीनी विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि 'अमेरिका की यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है. यह वैचारिक भेदभाव और सुरक्षा के नाम पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन है। हमने इस पर अमेरिका से कड़ा विरोध जताया है.'

क्या वाकई अमेरिका में हैं शी मिंगज़े?

2022 में अमेरिकी सांसद विकी हार्ट्जलर ने दावा किया था कि शी जिनपिंग की बेटी अब भी अमेरिका में रह रही हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस सबूत नहीं मिला. न ही उनकी वैवाहिक स्थिति या व्यक्तिगत जीवन के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी मौजूद है.