Logo

23 साल की खूबसूरत इंफ्लूएंसर Social Media पर थी LIVE, अचानक किसी ने मार दी गोली; देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वालेरिया मार्केज़, जो ब्यूटी और मेकअप से जुड़ी टिप्स साझा करती थीं, की टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई

👤 Sagar 15 May 2025 01:36 PM

मैक्सिको में एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का क्रूर चेहरा सामने आया है. सोशल मीडिया पर मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वालेरिया मार्केज़, जो ब्यूटी और मेकअप से जुड़ी टिप्स साझा करती थीं, की टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई.यह घटना ना सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है, बल्कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ गई है.

जपोपान शहर के सैलून में हुआ हमला

यह दर्दनाक घटना मैक्सिको के जालिस्को राज्य के जपोपान शहर में घटी, जहां वालेरिया अपने ब्यूटी सैलून में मौजूद थीं। अचानक एक अज्ञात व्यक्ति सैलून में घुसा और गोली चला दी.पुलिस के मुताबिक, हमले की जांच "फेमिसाइड प्रोटोकॉल" के तहत की जा रही है — यानी महिला होने के कारण जानबूझकर की गई हत्या.

वो आ रहे हैं'- मौत से कुछ पल पहले आखिरी शब्द

घटना के चंद सेकंड पहले वालेरिया अपने टिकटॉक लाइव पर बैठी हुई थीं और हाथ में एक टेडी बियर पकड़े दिखाई दीं.तभी उन्होंने कहा, "वो आ रहे हैं...", और फिर किसी की आवाज़ आई-"हे, वेले?" जिस पर उन्होंने जवाब दिया -हां", और इसके बाद लाइव का साउंड म्यूट कर दिया गया.कुछ ही पलों में गोली चलने की आवाज़ आई और वीडियो कट गया.

महिला हिंसा में मैक्सिको की खतरनाक स्थिति

वालेरिया के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे.माना जा रहा है कि हमले से कुछ घंटे पहले उन्होंने लाइव में यह भी बताया था कि कोई शख्स महंगा तोहफा लेकर आया था, जब वो सैलून में नहीं थीं. उन्हें शक था कि कुछ गड़बड़ है.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2023 में मैक्सिको का महिला हत्या (फेमिसाइड) दर 1.3 प्रति 1 लाख महिलाओं के साथ लैटिन अमेरिका में चौथे स्थान पर रहा- यह आंकड़ा पैराग्वे, उरुग्वे और बोलिविया के बराबर है। वहीं, जालिस्को राज्य 906 हत्याओं के साथ देश के टॉप छह सबसे हिंसक क्षेत्रों में शामिल है.