Logo

जवानों के साथ दिखे पीएम मोदी, बोले- देश आपकी बहादुरी का सदैव ऋणी रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति पर जानकारी ली. यह एयरबेस उन चार प्रमुख वायुसेना ठिकानों (उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज) में शामिल है

👤 Sagar 13 May 2025 12:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति पर जानकारी ली. यह एयरबेस उन चार प्रमुख वायुसेना ठिकानों (उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज) में शामिल है, जो भारत-पाक तनाव के दौरान सीमित हमलों का निशाना बने थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जवानों के साथ ली गई कुछ तस्वीरें साझा कीं और इस अनुभव को "बेहद खास" बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज सुबह AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायुसेना योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की. साहस, संकल्प और निर्भयता की मिसाल बने इन जवानों के साथ समय बिताना एक बेहद खास अनुभव रहा. देश उनकी सेवा के लिए सदा ऋणी रहेगा.