Central Cabinet Briefing: 24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज 5A विस्तार को मंजूरी दे दी. इस नए प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार 12,015 करोड़ रुपए खर्च करेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं, जबकि त्यौहारों या विशेष मौकों पर यह संख्या 80 लाख से अधिक हो जाती है.
फेज 5A के तहत कुल 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें 10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. प्रमुख विस्तार इस प्रकार है:
इस मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों 1,759-1,759 करोड़ रुपए देंगे. शेष लगभग 5,000 करोड़ रुपए का लोन लिया जाएगा. केंद्र का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी.
दिल्ली मेट्रो देश की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है. इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा संचालित किया जाता है. दिल्ली मेट्रो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि NCR के आसपास के शहरों जैसे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ को भी जोड़ती है.
दिल्ली मेट्रो में 10 कलर कोडेड लाइनें और 250 से अधिक स्टेशन हैं. इसमें अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों तरह के स्टेशन शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक म्यूजियम भी है, जहां लोग मेट्रो संचालन का अनुभव ले सकते हैं. यह विस्तार न केवल दिल्लीवासियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि शहर के परिवहन और पर्यावरण को भी सुधारने में मदद करेगा.