भिंडी भारतीय रसोई की एक बेहद लोकप्रिय सब्जी है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष बीमारियों में भिंडी का सेवन फायदेमंद नहीं, बल्कि हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं किन स्थितियों में भिंडी खाने से बचना चाहिए.
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या आपको अक्सर गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो भिंडी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. भिंडी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को और बढ़ा सकती है. इससे कब्ज भी हो सकता है. ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही पेट की दिक्कतें हैं, उन्हें भिंडी खाने से परहेज करना चाहिए.
भिंडी में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी और गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या को बढ़ा सकती है. किडनी रोगियों को इस वजह से भिंडी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए. ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ाते हैं, इसलिए भिंडी से दूरी ही बेहतर है.
भिंडी की तासीर ठंडी मानी जाती है. ऐसे में जिन लोगों को सर्दी, खांसी या साइनस की समस्या रहती है, उनके लिए यह सब्जी स्थिति और खराब कर सकती है. भिंडी का सेवन करने से बलगम बढ़ सकता है और सर्दी लंबे समय तक बनी रह सकती है.
भिंडी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है. हाई बीपी के मरीजों को भिंडी का सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए.
कुछ लोगों को भिंडी से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे त्वचा में खुजली, चकत्ते या रैशेज. ऐसे लोगों को भिंडी से परहेज करना चाहिए.भिंडी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर व्यक्ति के शरीर की ज़रूरतें अलग होती हैं. यदि आप उपरोक्त में से किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो भिंडी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.
(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)