प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण, मांसपेशियों की ग्रोथ और एनर्जी के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. जब प्रोटीन की बात आती है, तो अधिकतर लोग सबसे पहले अंडे को याद करते हैं क्योंकि एक अंडे में करीब 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. लेकिन शाकाहारी लोगों या जो अंडा नहीं खाते, उनके लिए ये एक चुनौती बन जाता है कि वो अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन कैसे शामिल करें.
इसका समाधान हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दिया है. उन्होंने कुछ ऐसे शाकाहारी सुपरफूड्स की जानकारी दी है, जो अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर हैं और जिन्हें डाइट में शामिल करना बेहद आसान है.
सोया चंक्स को प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है. सिर्फ 50 ग्राम सोया चंक्स में करीब 25 ग्राम प्रोटीन होता है. यह न सिर्फ प्रोटीन का, बल्कि फाइबर का भी अच्छा स्रोत है. इसे सब्ज़ी, टिक्की या हल्के फ्राय करके खाया जा सकता है.
पनीर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है. यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है. इसे सब्जी, सलाद या स्नैक के रूप में डाइट में शामिल करना आसान है.
View this post on Instagram
टोफू – वेगन के लिए बेस्ट ऑप्शन
टोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, जो सोया मिल्क से बनाया जाता है. यह एनिमल बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है. इसे ग्रिल करके, भुजिया या सब्जी की तरह भी खा सकते हैं.
ग्रीक योगर्ट – हेल्दी डाइजेशन के साथ प्रोटीन
200 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 10-12 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन सुधारता है. इसे नाश्ते में फलों के साथ खाया जा सकता है.
पीनट बटर – एनर्जी और प्रोटीन दोनों
पीनट बटर भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. सिर्फ 2 बड़े चम्मच पीनट बटर में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं. इसे ब्रेड, स्मूदी या फलों के साथ लिया जा सकता है.
अगर आप शाकाहारी हैं या अंडा नहीं खाते तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. ऊपर बताए गए ये 5 सुपरफूड्स न केवल अंडे के बराबर, बल्कि उससे अधिक प्रोटीन देने में सक्षम हैं. इन फूड्स को रोजाना की डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद और फिट रह सकते हैं.
➤