Logo

गर्मियों में सेहत का दुश्मन बन सकता है Watermelon! इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं ये टेस्टी फ्रूट

Side effects of watermelon: तरबूज गर्मियों में हाइड्रेट रखने वाला फल है, लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं. पेट दर्द, गैस, दस्त, सर्दी-जुकाम या स्किन एलर्जी वालों को इससे परहेज करना चाहिए. गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. ज्यादा तरबूज खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है.

👤 Samachaar Desk 20 May 2025 08:51 PM

गर्मियों में जैसे ही तापमान चढ़ता है, वैसे ही लोगों की पसंदीदा चीजों में तरबूज का नाम सबसे ऊपर आ जाता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है. लेकिन हर फायदे के साथ कुछ सावधानियां भी होती हैं, और तरबूज भी इससे अछूता नहीं है.

पेट की समस्या वालों के लिए 

अगर आपको अक्सर पेट दर्द, गैस या दस्त की शिकायत रहती है, तो तरबूज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इसमें मौजूद पानी और शुगर कुछ लोगों के पाचन तंत्र को बिगाड़ सकते हैं. गर्भवती महिलाओं को भी तरबूज सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और गैस बनने की समस्या हो सकती है.

सर्दी-जुकाम में बन सकता है तकलीफ

तरबूज एक ठंडा फल है. अगर आपको सर्दी, खांसी या गले में खराश है, तो इसका सेवन आपकी हालत को और बिगाड़ सकता है. इसलिए बीमार होने पर तरबूज से दूरी बनाना ही समझदारी है. कुछ लोगों को तरबूज खाने से स्किन रैशेज, खुजली या एलर्जी की शिकायत हो जाती है. ऐसे में इसे पूरी तरह से अवॉयड करना ही बेहतर होता है.

डायबिटीज के मरीज सावधान रहें

तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही अपने डाइट में शामिल करना चाहिए. तरबूज में 90% से ज्यादा हिस्सा पानी होता है, लेकिन यही पानी कुछ लोगों में गैस और अपच की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन न करें.


(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)