Logo

The 50 Finale 2026: जानें कब होगा The 50 का होगा ग्रैंड फिनाले, अब कितने बचे हैं खिलाड़ी?

The 50 Finale 2026: ‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले आने वाला है. 50 में से अब 20 खिलाड़ी बचे हैं. कड़े मुकाबले और बदलती रणनीतियों के बीच जल्द ही विजेता का ऐलान होगा.

👤 Samachaar Desk 18 Feb 2026 02:22 PM

The 50 Finale 2026: छोटे पर्दे पर रियलिटी शो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं. इसी कड़ी में जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो The 50 इन दिनों चर्चा में है. रणनीति, आपसी मतभेद, बदलते रिश्ते और कठिन टास्क ने इस शो को अलग पहचान दी है. अब खबर है कि इस शो का फाइनल इसी महीने होने की संभावना है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं.

कब होगा ग्रैंड फिनाले?

सूत्रों के अनुसार, शो का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को हो सकता है. 50 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ यह सफर अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. जैसे-जैसे फिनाले की तारीख करीब आ रही है, दर्शकों के बीच अपने पसंदीदा प्रतिभागियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी समर्थन और बहस का दौर जारी है.

अब बचे हैं 20 खिलाड़ी

शो की शुरुआत 50 प्रतिभागियों से हुई थी, लेकिन अब केवल 20 खिलाड़ी ही मुकाबले में बचे हैं. इन नामों में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं.

Shiv Thakare – रियलिटी शो का अनुभव इनके लिए नया नहीं है.

Ridhi Dogra – शांत स्वभाव और समझदारी से उन्होंने अलग पहचान बनाई है.

Prince Narula – कई रियलिटी शोज जीत चुके प्रिंस फिर से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

Yuvika Chaudhary – अपनी मौजूदगी और प्रदर्शन के कारण चर्चा में हैं.

Rajat Dalal और Lovekesh Kataria – सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाले ये प्रतिभागी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसके अलावा Krishna Shroff और अन्य खिलाड़ी भी पूरी मेहनत से मुकाबले में टिके हुए हैं.

मजबूत दावेदार हुए बाहर

इस शो की खास बात इसके अप्रत्याशित निष्कासन रहे हैं. कई ऐसे प्रतिभागी बाहर हो गए, जिनसे फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद थी.

Digvijay Rathee – हाल के हफ्तों में मजबूत माने जा रहे थे, लेकिन अचानक बाहर हो गए.

Divya Agarwal – उनकी विदाई ने दर्शकों को चौंका दिया.

Ridhima Pandit – अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद फिनाले से पहले बाहर हो गईं.

बदलते रिश्ते और रणनीति

फिनाले के करीब आते ही घर के अंदर समीकरण बदल रहे हैं. जो प्रतिभागी पहले साथ दिखते थे, अब अलग रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं. हर कोई अब व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा है.

कौन बनेगा विजेता?

अब सवाल यही है कि आखिर ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. क्या अनुभवी खिलाड़ी बाजी मारेंगे या कोई नया चेहरा सबको चौंका देगा? 19 फरवरी को इसका जवाब मिल सकता है, जब इस लंबे सफर का समापन होगा.