Logo

तान्या मित्तल ने वेस्टर्न कपड़े पहनने की जताई इच्छा, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग!

Tanya Mittal Controversy: तान्या मित्तल ने वेस्टर्न कपड़े पहनने की इच्छा जताई, जिससे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई. फैंस ने उनका समर्थन किया और उन्हें अपनी खुशी चुनने की सलाह दी.

👤 Samachaar Desk 18 Feb 2026 05:28 PM

Tanya Mittal Controversy: तान्या मित्तल, जिन्हें हम सब बिग बॉस 19 से जानते हैं, शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती है तो कभी उनके बयानों को लेकर. हाल ही में तान्या ने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘महायुद्ध’ छिड़ गया है.

वेस्टर्न कपड़े पहनने की इच्छा

तान्या ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अपनी इच्छा जताई कि वह वेस्टर्न कपड़े पहनना चाहती हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें शॉर्ट्स, स्कर्ट्स और ड्रेसेस पहनने का मन है, लेकिन उन्हें डर है कि दुनिया उनकी सोच के अनुसार उनकी आजादी को स्वीकार करेगी या नहीं.

उनके शब्दों में, 'मुझे वेस्टर्न कपड़े पहनने हैं. शॉर्ट्स, स्कर्ट्स, ड्रेसेस. पर क्या ये जालिम दुनिया मुझे अपनी सोच के हिसाब से जीने देगी?'

ट्रोल्स की प्रतिक्रिया

तान्या का यह ट्वीट आते ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई. कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन कई ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाया. एक यूजर ने लिखा, 'पहनो… पहले जैसा मना कौन कर रहा? बस पहनने के बाद मत बोलो कि कभी नहीं पहना. तब फिर से ट्रोल हो जाओगे. खुद झूठ बोलते हो ट्रोल होने के लिए, फिर सिम्पैथी कार्ड फेंको.'

कई लोग तान्या के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन्हें ‘सिम्पैथी कार्ड’ खेलने का आरोप भी लगाने लगे.

फैंस का हौसला

हालांकि, इस बीच तान्या के फैंस ने उनका सपोर्ट किया. एक फैन ने लिखा, 'दुनिया हमेशा कुछ न कुछ कहेगी, लेकिन आपकी खुशी उन आवाजों से ऊपर होनी चाहिए. एक अन्य फैन ने सलाह दी, 'ये आपकी बॉडी और आपकी लाइफ है. वही करें जो आपको खुशी दे, दूसरों के चक्कर में अपनी जिंदगी बर्बाद मत करें.'

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो तान्या मित्तल को आखिरी बार बिग बॉस 19 में देखा गया था. उस दौरान भी उनके पहनावे और व्यवहार पर काफी चर्चा हुई थी. अब सवाल ये है कि क्या तान्या ट्रोल्स की परवाह किए बिना अपने वेस्टर्न लुक वाले सपने को पूरा करेंगी या नहीं.