Sardaar Ji 3 : जहां एक तरफ भारत में ‘सरदार जी 3’ को लेकर बवाल मचा है, वहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म पाकिस्तान और ओवरसीज में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दिलजीत का रोमांटिक अवतार कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा, लेकिन इस फिल्म की सफलता ने आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ ने सिर्फ तीन दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर ₹18.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन: ₹4.32 करोड़ दूसरे दिन: ₹6.71 करोड़ संडे को: ₹7.07 करोड़ इस कमाई के साथ ये फिल्म अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली पंजाबी फिल्म बन गई है, ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ और ‘कैरी ऑन जट्टा’ के बाद.
दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म पाकिस्तान में पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
पहले दिन पाकिस्तान में कमाई: ₹3 करोड़. सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को पछाड़ते हुए ‘सरदार जी 3’ ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. यहां तक कि पाकिस्तान के बड़े सिनेमा हॉल्स जैसे Cinegold Plex ने भी वीडियो शेयर कर इस फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को दिखाया.
जहां भारतीय लोग फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को हटाने की मांग कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में इस जोड़ी को जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस दिल खोलकर दिलजीत और हानिया की तारीफ कर रहे हैं.
‘सरदार जी 3’ ने नॉर्थ अमेरिका में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. 27 से 29 जून तक की टॉप 12 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होकर 12वें पायदान पर आई ये फिल्म. दिलजीत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा: "Hollywood level mitra!" ये पहली बार है जब कोई पंजाबी फिल्म इतने बड़े स्केल पर इंटरनेशनल चार्ट्स में जगह बना रही है.
फिल्म ‘सरदार जी 3’ एक तरफ जहां भारत में विवादों से घिरी है, वहीं ओवरसीज में इसकी गूंज जबरदस्त है. चाहे नॉर्थ अमेरिका हो या पाकिस्तान, दिलजीत दोसांझ का स्टारडम साफ झलक रहा है. अब देखना ये है कि भारत में भी फिल्म को हरी झंडी मिलती है या नहीं.