Logo

क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वाकई डेट कर रहे हैं? एक-एक क्लू खोल रहा है राज!

मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे रश्मिका-विजय, सोशल मीडिया पर इशारे और क्लूज ने फिर बढ़ाई डेटिंग की चर्चा, फैंस लगा रहे रिलेशनशिप का अंदाजा.

👤 Sanskriti 18 Jun 2025 09:09 AM

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े नाम- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. कभी सोशल मीडिया के इशारे, तो कभी एयरपोर्ट पर एक साथ दिखना, लेकिन सवाल अब भी वही है- क्या ये दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं या फिर ये सब महज एक को-इंसिडेंस है?

हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों एक ही कार में वेकेशन से लौटते दिखे. जैसे ही कैमरे सामने आए, दोनों ने चेहरा छिपा लिया. हालांकि, किसी भी ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा, लेकिन ये मोमेंट फैंस के लिए बड़ा हिंट बन गया.

सोशल मीडिया पर ‘इशारे’ नहीं रुकते

इन दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स अकसर इशारों से भरे रहते हैं. कभी दोनों के बैकग्राउंड में मिलती-जुलती लोकेशंस, तो कभी टाइमिंग एक जैसी. फैंस इन डिटेल्स को बारीकी से नोट करते हैं और सोशल मीडिया पर थ्योरीज चलती रहती हैं.

फोटो ने मचाया तहलका

रश्मिका की हाल की एक फोटो जिसमें वो पीली साड़ी में नजर आईं, ने डेटिंग की अटकलों को और हवा दी. उन्होंने कैप्शन दिया – “इन तस्वीरों में मेरी पसंदीदा चीजें हैं… ये जगह, वो खूबसूरत महिला जिसने मुझे साड़ी दी, और फोटोग्राफर.” फैंस ने अंदाजा लगाया कि शायद साड़ी विजय की मां की दी हुई है और फोटोज खुद विजय ने ली हैं. एक यूजर ने कमेंट किया – "ये जगह पहले भी देखी है".

ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी है सुपरहिट

‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया है. उनकी जोड़ी न केवल पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी फैंस की फेवरेट बन चुकी है.

दोनों का फिल्मी करियर भी है पीक पर

रश्मिका मंदाना इस वक्त आयुष्मान खुराना के साथ 'थामा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो दिवाली 2025 में रिलीज होगी. इसके अलावा ‘पुष्पा 3’ में वो फिर से श्रीवल्ली बनकर लौटेंगी. अन्य फिल्मों में कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड, रेनबो और एक साथ दो-दो शामिल हैं.

विजय देवरकोंडा की अगली बड़ी फिल्म 'किंगडम' है, जो 4 जुलाई को रिलीज होगी. साथ ही वो एसवीसी 59 और वी डी 14 जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे.

क्या है नतीजा?

इन दोनों ने अब तक रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. लेकिन बार-बार एक साथ नजर आना, सोशल मीडिया हिंट्स और फैन थ्योरीज कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. क्या इनका प्यार वाकई परदे से निकलकर असल जिंदगी में भी परवान चढ़ चुका है? इसका जवाब तो वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल फैंस को क्लूज पकड़ने में मजा आ रहा है.