Ramadan: इन दिनों पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। रमजान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में वो रोजा रखने को लेकर बात करते नजर आते हैं। ये वीडियो साल 2013 का है, जब उनकी फिल्म Chennai Express रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था कि क्या वो रमजान में रोजा रखते हैं।
कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि रमजान चल रहा है, तो क्या उन्होंने रोजे रखे हैं, तो शाहरुख खान ने जवाब दिया था कि उन्होंने ज्यादातर रोजे रखे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ रोजे छूट गए क्योंकि उनके कंधे में चोट लगी थी और दर्द होने पर दवाई लेनी पड़ती थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने लगभग सभी रोजे रखने की कोशिश की। उनके इस बयान से साफ है कि वो रमजान के महीने में रोजा रखते हैं, लेकिन उस साल चोट की वजह से सभी रोजे पूरे नहीं कर पाए थे।
फिल्म Chennai Express का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण मेन भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और देश-विदेश में अच्छी कमाई की। उस समय ये साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी।
View this post on Instagram
आने वाली फिल्म ‘किंग’ में दिखेंगे शाहरुख
शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस खास बात ये है कि इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. ये उनके लिए बड़े पर्दे पर एक अहम कदम माना जा रहा है। लोगों को अब इस फिल्म का इंतजार है।
➤