R Madhavan Padma Shri Award: 25 जनवरी की शाम गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. इस सूची में फिल्म और कला जगत से जुड़े कई नाम शामिल हैं. फेमसएक्टर अभिनेता आर. माधवन को भी पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है. ये देश का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जिसे पाकर माधवन ने खुशी और विनम्रता के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पद्मश्री के लिए नाम सामने आने के बाद आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत बड़ा है और उन्होंने इसे पूरे परिवार की ओर से स्वीकार किया है. उनके अनुसार, परिवार का साथ और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है.
माधवन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, शुभचिंतकों, दर्शकों और भगवान को दिया. उन्होंने लिखा कि लोगों का प्यार, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनकी पूरी यात्रा में साथ रहा है. इन्हीं वजहों से वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं. इस बड़े पुरुस्कार को पाकर एक्टर काफी खुश है. ये अवॉर्ड अपने नाम करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. बहुत कम ही लोग होते हैं जिन्हें ये पुरुस्कार मिलता है. इसके लिए लोग पूरे साल मेहनत करते हैं.
एक्टर ने साफ कहा कि वे इसे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं मानते, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं. उन्होंने वादा किया कि वे इस सम्मान की गरिमा बनाए रखेंगे और ईमानदारी व सच्चाई के साथ अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे.
आर. माधवन ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें मिल रहे संदेशों और शुभकामनाओं से वे बहुत भावुक हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी को जवाब देने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन वे सभी के प्यार की कद्र करते हैं.