Logo

मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने तोड़ा दम! काम की तंगी, शराब की लत और अकेलेपन ने छीन ली जिंदगी

मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर की मौत ने इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. काम की कमी, शराब की लत और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. दोस्त और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है.

👤 Samachaar Desk 22 Jun 2025 09:43 AM

मराठी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है- जाने-माने अभिनेता तुषार घाडीगांवकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काम की कमी और निजी संघर्ष उनकी आत्महत्या की वजह बन सकते हैं.

तुषार पिछले कुछ समय से काम न मिलने की वजह से मानसिक तनाव में थे. वो मुंबई के भांडुप इलाके में रहते थे, जहां उनकी डेड बॉडी उनके घर पर मिली. पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुषार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

दोस्त की भावुक पोस्ट ने किया भावुक

तुषार के करीबी दोस्त अंकुर वधे ने उनकी मौत की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की। अंकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा-

क्यों दोस्त? किसलिए? चीजें आती-जाती हैं, पर आत्महत्या कोई हल नहीं है. इस पोस्ट से साफ झलकता है कि तुषार आंतरिक तौर पर टूट चुके थे, लेकिन शायद किसी से साझा नहीं कर पाए.

शराब की लत और अकेलापन बना वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि तुषार पिछले कुछ सालों से शराब की लत से जूझ रहे थे. काम को लेकर निरंतर निराशा और असुरक्षा की भावना भी उन पर भारी पड़ रही थी.

वैभव मांगले का कमेंट: उम्मीद और हकीकत के बीच की खाई

तुषार की मौत पर एक्टर वैभव मांगले ने गहरी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- लोग अंदर से कितने टूटे हुए होते हैं, ये अक्सर पता नहीं चलता. उम्मीदों और हकीकत के बीच की खाई धीरे-धीरे गहरी हो जाती है.

टीवी से फिल्मों तक का सफर

तुषार ने 'लवंगी मिर्ची', 'मन कस्तूरी रे', 'सुखाचा सरनी हे मन बावरे' जैसे टीवी शोज में काम किया. इसके अलावा उन्होंने 'भौबली', 'उनाद', और 'जोम्बिवली' जैसी फिल्मों में भी छोटे लेकिन असरदार रोल निभाए.

सोशल मीडिया पर दुख की लहर

तुषार की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस क्षति पर दुख जाहिर कर रहे हैं.

तुषार की दुखद मौत सिर्फ एक इंसान की त्रासदी नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छिपी अनकही सच्चाइयों की तस्वीर भी है- जहां प्रेसर, अस्थिरता, अकेलापन और अस्वीकृति ने न जाने कितनों को तोड़ दिया है.