Logo

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी पलों ने फैंस को किया हैरान

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा की लॉन्च पार्टी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ डांस करती दिखीं। देखें वायरल वीडियो-

👤 Samachaar Desk 09 Mar 2026 01:08 PM

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहती है। पिछले कुछ समय से उनकी और हीरा कारोबारी हर्ष मेहता की रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में रोम से मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें नेटिजन्स ने दावा किया कि वह दोनों वैलेंटाइन्स डे एक साथ मना रहे थे। इसी बीच, अब मलाइका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ कोजी और डांस करती दिख रही हैं।

मलाइका के इस वायरल वीडियो में जो शख्स उनके साथ दिखाई दे रहा है, वो हर्ष मेहता नहीं बल्कि स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सोराब बेदी हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर लोग अटकलें लगाने लगे कि क्या सोराब मलाइका के बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि मलाइका और सोराब के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

दोस्ती की निशानी था वीडियो

दरअसल, सोराब मलाइका के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी बॉम्बे’ की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और मलाइका को बधाई दी। इससे साफ हो गया कि उनका मलाइका के साथ संबंध सिर्फ दोस्ताना है और वायरल वीडियो केवल पार्टी का मजा लेने का हिस्सा था।

पार्टी में हर्ष मेहता भी मौजूद

मलाइका की इस लॉन्च पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी नजर आए। पार्टी के बाद दोनों एक साथ बाहर निकलते और गाड़ी में बैठकर रवाना होते दिखाई दिए। हालांकि, मलाइका ने अभी तक हर्ष के साथ अपने रिश्ते पर कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों के बीच उम्र का फ़र्क़ भी काफी है- मलाइका 52 साल की हैं और हर्ष 33 साल के।