Logo

Elvish Yadav ने सरेआम इस एक्ट्रेस को किया प्रपोज! घुटनों पर बैठकर पूछा, ‘क्या मुझसे शादी करोगी?’, देखें

रियलिटी शो एंगेज्ड सीजन 2 में एल्विश यादव ने सबके सामने घुटनों पर बैठकर जिया शंकर को प्रपोज किया। रेड रोज देकर उन्होंने जिया से शादी के लिए पूछा, जिस पर एक्ट्रेस ने भी खास अंदाज में जवाब दिया।

👤 Ashwani Kumar 08 Mar 2026 01:27 PM

Engaged Season 2: सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों जिया शंकर और एल्विश यादव खूब चर्चा में हैं। दोनों को पहले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एक साथ देखा गया था, जहां उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एक बार फिर यह जोड़ी चर्चा में है क्योंकि दोनों इन दिनों एंगेज्ड सीजन 2 नाम के रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

शो में एल्विश ने किया जिया को प्रपोज

एंगेज्ड सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव ने जिया शंकर को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश घुटनों के बल बैठ जाते हैं और हाथ में लाल गुलाब लेकर जिया से अपने दिल की बात कहते हैं। उन्होंने जिया से पूछा, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस प्रपोजल के बाद जिया शंकर ने भी बेहद प्यारे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी।’ इस पल के बाद एल्विश के चेहरे पर मुस्कान और हल्की शर्म साफ नजर आई। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले भी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा

एल्विश यादव पहले भी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने लाफ्टर शेफ सीजन 3 में यह खुलासा किया था कि वह किसी को डेट कर रहे हैं। जिया ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर इशारा किया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खास व्यक्ति के बारे में बताया था, लेकिन उसका नाम या चेहरा सामने नहीं लाया था।

फैंस में खुशी, सोशल मीडिया पर बहस

जिया और एल्विश का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से आ रही हैं। कई फैंस इस पल को देखकर काफी खुश नजर आए और दोनों को बधाई भी देने लगे। कुछ लोगों का मानना है कि जिया और एल्विश असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को पसंद करते हैं और शायद दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, कुछ दर्शक इसे सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का तरीका भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह सीन शो के लिए स्क्रिप्टेड भी हो सकता है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि एल्विश का प्रपोजल असली था या सिर्फ शो का हिस्सा। इसकी पूरी सच्चाई तब ही सामने आएगी जब यह एपिसोड ऑन एयर होगा।