">
Logo

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में लाखों टिकट बिक चुके हैं और कमाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। सवाल ये है क्या ये फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ पार कर बॉक्स ऑफिस का नया कीर्तिमान बनाएगी?

👤 Samachaar Desk 13 Mar 2026 02:28 PM

Dhurandhar 2: इन दिनों बॉलीवुड में जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है धुरंधर-2 की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस की इसी दीवानगी को देखते हुए मेकर्स ने 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है, जिनकी एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इन प्रीव्यू शोज की बुकिंग ने रिलीज से पहले ही फिल्म के पहले पार्ट की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रीव्यू शोज के लिए अब तक करीब 4.77 लाख टिकट बिक चुके हैं। इस एडवांस बुकिंग से फिल्म लगभग 24.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा करीब 29.4 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह रकम Dhurandhar के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है, जिसने रिलीज के दिन करीब 28 करोड़ रुपये कमाए थे।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

फिल्म के पेड प्रीव्यू शो में अभी भी कई दिन बाकी हैं और टिकटों की बुकिंग तेजी से जारी है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रीव्यू और ओपनिंग डे की कमाई मिलाकर फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड Jawan के नाम है, जिसमें Shah Rukh Khan ने काम किया था और जिसने पहले दिन लगभग 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पहले पार्ट की शानदार कमाई

फिल्म के पहले भाग Dhurandhar का निर्देशन Aditya Dhar ने किया था और इसे केवल हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। इसके बावजूद फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इस बार मेकर्स फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दूसरा भाग पहले से भी बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकता है।