Logo

Shardiya Navratri 2025: दरिद्रता का कारण बनती हैं ये 5 चीजें, माता के आगमन से पहले ही कर दें घर से बाहर!

Shardiya Navratri 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि से पहले घर से इन 5 अशुभ वस्तुओं को हटा दें, वरना हो सकता है नकारात्मक असर.

👤 Samachaar Desk 11 Sep 2025 01:16 PM

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. माना जाता है कि इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रही है. इस दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है, जो सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक और दूसरा मुहूर्त 11:49 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा.

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि से पहले घर को साफ-सुथरा कर नकारात्मक वस्तुओं को बाहर निकाल देना चाहिए, ताकि देवी मां के स्वागत में केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. आइए जानते हैं वे चीजें जिन्हें नवरात्रि से पहले घर से हटाना बेहद जरूरी है.

1. टूटी-फूटी वस्तुएं

घर में रखे टूटे बर्तन, खिलौने या इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मकता को बढ़ाते हैं. विशेष रूप से दरार वाले कांच या शीशे को तुरंत हटा दें, क्योंकि ये अशुभ संकेत का कारण माने जाते हैं.

2. क्षतिग्रस्त मूर्तियां

मंदिर में रखी देवी-देवताओं की टूटी हुई या खंडित मूर्तियां शुभ नहीं मानी जातीं. नवरात्रि से पहले इन्हें सम्मानपूर्वक हटा देना चाहिए, ताकि घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित न हो.

3. जंग लगे और टूटे फर्नीचर

घर में पुराने डिब्बे, जंग लगे बर्तन या टूटा हुआ फर्नीचर रखने से नकारात्मकता का वास होता है. नवरात्रि के शुभ आगमन से पहले इन्हें हटा देना शुभ माना जाता है.

4. बंद पड़ी घड़ी

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार, घर में बंद पड़ी घड़ी प्रगति में रुकावट डालती है. नवरात्रि से पहले ऐसी घड़ी को निकाल देना आवश्यक है.

5. फटे-पुराने कपड़े

पुराने और फटे कपड़े दरिद्रता को आकर्षित करते हैं. नवरात्रि से पहले इन कपड़ों को घर से हटा देना चाहिए, ताकि घर में लक्ष्मी का वास बना रहे.

शारदीय नवरात्रि केवल पूजा-पाठ का ही नहीं बल्कि घर को नकारात्मकता से मुक्त करने का भी पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए घर को साफ-सुथरा रखना और इन पांच अशुभ चीजों को हटाना बेहद जरूरी है. ऐसा करने से न केवल घर में सकारात्मकता आएगी बल्कि सुख-समृद्धि का भी वास होगा.